Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंहगाई की मार: लगातार सोलहवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई वृद्धि
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    मंहगाई की मार: लगातार सोलहवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई वृद्धि

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के कारण देश में लागू लॉकडाउन के पांचवे चरण में मिली छूट के कारण पेट्रोल और डीजल की मांग में इजाफा हुआ है. वहीं इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है.तेल कंपनियों ने लगातार 16वें दिन सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर दी है. लगातार हुई इस वृद्धि की वजह से देश में पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच का अंतर घटकर एक रुपया से भी कम रह गया है.दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे की वृद्धि की गई, इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.56 प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल की कीमत में 58 पैसे की वृद्धि होने से कीमत 78.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है.रविवार को क्रमश: 35 औऱ 60 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. पिछले 16 दिनों में पेट्रोल जहां 8.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 9.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है.अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 16 दिनों में से अधिकतर दिन कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का ही रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. रिपोटज़् के मुताबिक, अभी इंडियन बास्केट कच्चे तेल की कीमत 40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है. पिछले 16 दिनों में डीजल की कीमत में 9.45 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इतने दिनों में पेट्रोल का दाम भी 8.30 रुपये प्रति लीटर चढ़ गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविस्फोटक हुआ कोरोना संक्रमण, लगातार सामने आ रहे 14 हजार से ज्यादा नये मामले
    Next Article दीपू सिंह के नेतृत्व में सफल रहा वर्चुअल रैली, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी की उपस्थिति से कार्यकर्ता गदगद

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    May 20, 2026

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.