Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सीएम रघुवर दास ने पाकुड़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, जुड़े हजारों कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines झारखंड

    पूर्व सीएम रघुवर दास ने पाकुड़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, जुड़े हजारों कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ लॉक डाउन ने बता दिया भाजपा सत्ता की नही, सेवा की राजनीति करती है: रघुवर दास
    ■ पाकुड़ के बिजली समस्या, अवैध खनन एवं बांग्लादेशी घुसपैठिये पर जताई चिंता, कहा सतर्क रहने की है जरूरत।

    शुक्रवार, जमशेदपुर: मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्षगाँठ पर भारतीय जनता पार्टी अपने चिर-परिचित अंदाज में जनता के बीच केंद्र सरकार के कार्यों की रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है। हालांकि, कोरोना संकट के बीच पार्टी कोई सार्वजनिक कार्यक्रम ना करके, वर्चुअल रैली के माध्यम से जनता से रूबरू हो रही है। इसी कड़ी में, शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास ने कोरोना संकट काल के दौरान पूरे प्रदेश समेत पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा की भावना से ओत-प्रोत होकर किए गए सेवा कार्यो की सराहना की। उन्होंने बताया कि देशव्यापी लॉकडाउन के बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सेवा की भावना ने बता दिया कि भाजपा सत्ता की नही बल्कि सेवा की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच व स्पष्ट नीति के कारण विकसित देशों के मुकाबले भारत में स्थिति नियंत्रण में है। श्री दास ने देश को आत्मनिर्भर व स्वावलंबन बनाने की दिशा में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के एलान को सुपरपॉवर बनने की दिशा में मील का पत्थर बताया। कहा कि हम सबको ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ‘लोकल के लिए वोकल’ के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। लोकल उत्पाद एवं लोकल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है, हमें लोकल से ग्लोबल बनना है। वहीं, उन्होंने केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष को ऐतिहासिक उपलब्धियों से युक्त बताया। कहा कि मोदी सरकार 2.0 के एक साल भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। वर्षों से धारा 370 निरस्त करने को संकल्पित भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान के नारे को साकार कर अखंड भारत के सपने को पूर्ण किया। उन्होंने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य निर्माण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि सैकड़ों सालों से काँग्रेस सरकार की वोट बैंक पॉलिटिक्स के कारण श्री राम लला को खुले आसमान के नीचे टेंट में रहना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और शालीनता के कारण अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। वहीं, मोदी सरकार की महत्वपूर्ण उप्लब्धियों में से एक नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार की स्पष्ट नीति व निर्णायक नेतृत्व के कारण ही असंभव लगने वाला विधेयक सदन में पारित हुआ। जिसमें धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई।
    पूर्व सीएम रघुवर दास ने पाकुड़ जिले में बिजली की समस्या, अवैध खनन एवं बांग्लादेशी घुसपैठिये पर चिंता जताते हुए सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा में स्वच्छ पेयजल की योजना उनके सरकार के दौरान शुरू हुई थी जो अभी प्रगति पर है। मोदी सरकार ‘हर घर में नल से जल’ योजना के तहत कार्य कर रही है। जिसे 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। श्री दास ने कहा कि जनहित के मुद्दे पर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आंदोलन के माध्यम से भी जनहित के कार्यो को निरन्तर पूर्ण करते रहेंगे।

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, वर्चुअल संवाद के प्रभाकर कुमार प्रसाद, ज्ञान प्रकाश, जयदीप मुखर्जी समेत अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध उत्खनन की रोकथाम, अवैध ढुलाई पर नकेल लगाने को लेकर हुई विचार-विमर्श
    Next Article देश में है मजबूत इरादों वाली मोदी सरकार: सुनील सिंह

    Related Posts

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    August 9, 2026

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.