Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध उत्खनन की रोकथाम, अवैध ढुलाई पर नकेल लगाने को लेकर हुई विचार-विमर्श
    Breaking News झारखंड

    अवैध उत्खनन की रोकथाम, अवैध ढुलाई पर नकेल लगाने को लेकर हुई विचार-विमर्श

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    आज दिनांक 12 जून 2020 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई।

    बैठक में अवैध उत्खनन की रोकथाम, अवैध ढुलाई पर नकेल लगाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि व्यवसाय बालू घाट की सूची, भंडारण की सूची उपलब्ध कराएं। अवैध रूप से कहां-कहां से बालू का उठाव हो रहा है यह भी जानकारी संबंधित पदाधिकारी को देते हुए कार्यलय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

    उपायुक्त ने अवैध खनन और अवैध ढुलाई के रोकथाम को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों को विभिन्न प्रकार के दिशा-निदेश दिए गये। जिससे अवैध खनन एवं अवैध ढुलाई को पूर्ण रूप से रोका जा सके।

    उपायुक्त जामताड़ा ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी आपस में समन्वय स्थापित करके कार्य करेंगे।

    वन विभाग, ईसीएल को कहा गया कि अपने क्षेत्रों में चिन्हित स्थलों को अवैध खनन की रोकथाम को लेकर सुनिश्चित करें।

    उपायुक्त ने कहा कि नाला खनन क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने हेतु सीआईएसएफ के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करे संबंधित पदाधिकारी, साथ ही सम्बन्धित थाना पुलिस गश्ती करे और फॉरेस्ट विभाग भी अपने स्तर से निगरानी रखे।

    चितरा माइंस से जो कोयला आता है उसे कभरिंग करने साथ ही सड़कों पर पानी छिड़काव करने का निर्देश दिया जिससे जिले में अवैध खनन के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जा सके।

    बैठक में अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री राजा राम प्रसाद,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अरविन्द उपाध्याय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, साइबर डीएसपी श्री सुमित कुमार,थाना प्रभारी नाला श्री हरेंद्र कुमार राय सहित संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछुटे हुये लाभूकों के निर्माणाधीन शौचालय का अधिकारी ने किया निरीक्षण
    Next Article पूर्व सीएम रघुवर दास ने पाकुड़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, जुड़े हजारों कार्यकर्ता

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.