Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने क्वारंटाइन सेंटर में दिए जा रहे भोजन को खाकर गुणवत्ता जांच की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने क्वारंटाइन सेंटर में दिए जा रहे भोजन को खाकर गुणवत्ता जांच की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला एवं बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने क्वारंटाइन सेंटर में दिए जा रहे भोजन को खाकर गुणवत्ता जांच की तथा सेंटर प्रभारी को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

    कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार के रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एम. तमिल वाणन द्वारा घाटशिला एवं बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। जिले के दोनों वरीय पदाधिकारियों द्वारा स्रवप्रथम घाटशिला प्रखंड अंतर्गत महोलिया हाई स्कूल के क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया।

     

    इस मौके पर क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों को दी जाने वाली भोजन को उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा खाकर देखा गया तथा सेंटर प्रभारी को भोजन की गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिए। घाटशिला में निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल बहुलिया, पंचायत भवन बहुलिया एवं राजलाबांध में अवस्थित क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रवासियों से उनका कुशलक्षेम जानते हुए सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा सभी प्रवासियों से सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन करने की अपील की गई।

    इसके अलावा उपायुक्त द्वारा सभी प्रवासियों को उनकी कार्यकुशलता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही गई। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश प्राप्त है जिसके दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई रोजगार कार्ड उपलब्ध कराने की बात कही गई। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री अमर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी घाटशिला श्री संजय कुमार दास, अंचलाधिकारी श्री रिंकू कुमार, बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहू, अंचलाधिकारी श्री हीरा कुमार, समाजसेवी काली राम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और गुजरात पुलिस के सहयोग से जमशेदपुर लौटीं गुजरात में फंसी 22 युवतियां
    Next Article राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद प्रशासन सक्रिय, जिला शिक्षा अधीक्षक ने तारापोर स्कूल प्रबंधन को किया तलब

    Related Posts

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    August 10, 2026

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    August 10, 2026

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    छात्र आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा : परविंदर सिंह

    बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

    छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध : अर्जुन मुंडा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.