Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और गुजरात पुलिस के सहयोग से जमशेदपुर लौटीं गुजरात में फंसी 22 युवतियां
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और गुजरात पुलिस के सहयोग से जमशेदपुर लौटीं गुजरात में फंसी 22 युवतियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और गुजरात पुलिस के सहयोग से जमशेदपुर लौटीं गुजरात में फंसी 22 युवतियां

    गुजरात के वलसाड जिले में वेलस्पन कंपनी में फंसी पोटका की 130 युवतियों में से 22 युवती बुधवार को जमशेदपुर लौट आईं। बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और भाजपा के तेज़तर्रार युवा नेता की पहल पर यह संभव हो सका। रविवार को कुणाल षाड़ंगी ने ट्वीट कर इस मामले में गुजरात पुलिस से 130 युवतियों के लिए मदद की अपील की थी। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा की नेत्री चारु प्रज्ञा सहित गुजरात भाजयुमो के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया। वलसाड भाजयुमो की सचिव भाविका घोघरी ने खुद पहुंचकर 130 युवतियों से मुलाकात किया था और स्थानीय प्रशासन से उन्हें शीघ्र जमशेदपुर भेजने का आग्रह किया था। वहीं ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए गुजरात सीआईडी के एडीजीपी डॉ. शमशेर सिंह ने स्थानीय पुलिस को तत्काल युवतियों के लिए जरूरी मदद पहुंचाने का निर्देश दिया था। मामले में ट्विटर पर छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस दीपांशु काबरा ने भी सक्रियता से सहयोग किया। उन्होंने स्वयं गुजरात पुलिस से संपर्क और समन्वय स्थापित कर युवतियों तक मदद सुनिश्चित किया और 01 जून की शाम पाँच बजे ट्वीट कर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को सूचित किया कि गुजरात के वलसाड पुलिस द्वारा जमशेदपुर वापस लौटने को आतुर 22 युवतियों को रेल टिकट मुहैया करा दी गई है। वे शीघ्र ही जमशेदपुर लौटेंगी। बुधवार को युवतियां जमशेदपुर लौट आई हैं जिनको पोटका के क्वारेन्टीन सेंटर में रखा गया है। पोटका पहुंचीं गेरुआ हांसदा, बांगी हांसदा और सुश्री हांसदा ने बताया कि गुजरात पुलिस ने ही उन्हें रेल टिकट और खाने पीने का सामान देकर विदा किया। पिछले कई दिनों से स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री से मदद की अपील कर रहीं उक्त युवतियां पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट के बाद जमशेदपुर पहुंच सकी हैं। इसपर ख़ुशी जाहिर करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने गुजरात पुलिस के एडीजीपी डॉ. शमशेर सिंह और वलसाड पुलिस सहित छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस दीपांशु काबरा के अलावे भाजपा युवा मोर्चा की लीगल हेड चारु प्रज्ञा और गुजरात भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता और आभार ज़ाहिर किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजयुमो गोलमुरी मंडल ने 51 ऑटो चालकों के बीच किया राशन सामग्री का वितरण
    Next Article उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने क्वारंटाइन सेंटर में दिए जा रहे भोजन को खाकर गुणवत्ता जांच की

    Related Posts

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    August 10, 2026

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    August 10, 2026

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    छात्र आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा : परविंदर सिंह

    बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

    छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध : अर्जुन मुंडा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.