Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीमा पर चीनी-भारतीय फौज आमने-सामने, जमावड़े के बाद टकराव की आशंका
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सीमा पर चीनी-भारतीय फौज आमने-सामने, जमावड़े के बाद टकराव की आशंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली:भारत समेत दुनिया के तमाम देश कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ चीन सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. इस वजह से इन दिनों लद्दाख के पूर्व में भारत व चीन की सेनाओं के बीच हालात कुछ वैसे ही हो गए हैं, जैसे 2017 में डोकलाम में बने थे.भारत और चीन की सेनाएं एक दूसरे से कुछ 100 मीटर की दूरी पर ही तैनात हैं और चीनी सेना अपनी गतिविधियां बढ़ा भी रही है. चीन के इस कदम को देखते हुए भारत ने भी उसे जैसे को तैसा की तर्ज पर जवाब देने की तैयारी कर ली है.इसी के तहत भारत भी सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है. सेना का उत्तरी कमान कुछ घंटे की सूचना पर तनावग्रस्त इलाके में और ज्यादा सैनिकों को भेजने की तैयारी पूरी कर चुका है. इसके अलावा चीन से सटे अपने हिस्से में ढांचागत विकास का काम भी तेज कर चुका है. सैन्य सूत्रों ने स्वीकार किया है कि चीन की सेना की तरफ से टेंट लगाने के जो फोटो सोशल मीडिया में आए हैं, वे भारतीय जमीन पर लगाए गए हैं.

    पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर अभी तक जो दोनों देशों की सेनाओं के बीच अलिखित समझौता था, उसका साफ-साफ चीन उल्लंघन कर रहा है. पूर्व में भी गर्मियों में चीन की सेना ने इस क्षेत्र में घुसपैठ की है, लेकिन यह पहला मौका है जब उसकी तरफ से एक साथ कई बड़े टेंट लगाये गए हैं. भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा गलवां नाला एरिया में भी चीनी सैनिकों ने डेरा डाला हुआ है. नए टेंट अभी तक लगाये जा रहे हैं. चीन की तरफ से सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है. भारत की तरफ से इन गतिविधियों के बारे में जो स्थापित चैनल हैं, उसके जरिए शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक कोई असर होता नहीं दिख रहा है.

    चीन की इन हरकतों को देखते हुए भारतीय पोस्ट केएम 120 के पास भारतीय सेना ने अभी तमाम साजो समान वहां पहुंचा दिए हैं. वास्तविक नियंत्रण रेखा से जुड़े उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश से जुड़े इलाकों में भी भारतीय सेना ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है.

    कूटनीतिक क्षेत्र के सूत्रों का कहना है कि चीन की पूरी तरह से रणनीति डोकलाम जैसी ही है, जब दोनों देशों की सेनाएं तकरीबन ढाई महीने तक कुछ सौ मीटर पर एक दूसरे के सामने डटी रही थीं. तब भी चीन ने एक विवादास्पद इलाके में सड़क निर्माण के साथ ही अस्थाई टेंट का निर्माण कर लिया था. बाद में जब दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत हुई, तब जा कर चीन ने वहां से अपने सैनिक वापस बुलाये थे.

    पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए कहा है कि सीमा विवाद का जल्द से जल्द एक व्यवहारिक, साफ व दोनों पक्षों की तरफ से स्वीकार्य हल निकालना ही एकमात्र स्थाई हल है. वर्ष 1993 से दोनों देशों ने सीमा पर शांति बनाए रखने का जो तरीका अपनाया था, लगता है वह अब काम नहीं कर रहा. उनका मानना है कि जिस तरह से राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हर मोर्चे पर ज्यादा सख्ती दिखाने की रणनीति अपनाई है, भारत के साथ तनाव बनाए रखना भी उसकी का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इस तरह की छोटी-छोटी घटनाएं बड़े संघर्ष में बदल सकती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन में EMI पर ब्याज के खिलाफ याचिका, SC ने केंद्र और RBI को जारी किया नोटिस
    Next Article विश्व के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने जुकरबर्ग, पहले नंबर पर बेजोस

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.