Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोरखा संगठन और भाजपा विधायक ने दर्ज करायी अभिनेत्री अनुष्का के खिलाफ शिकायत
    Breaking News Headlines सिनेमा

    गोरखा संगठन और भाजपा विधायक ने दर्ज करायी अभिनेत्री अनुष्का के खिलाफ शिकायत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. वेब सीरीज पाताल लोक को लेकर इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी चर्चा में है. लेकिन वेब सीरीज के कुछ संवादों और दृश्यों को लेकर गोरखा संगठन और भाजपा विधायक ने उनके खिलाफ अलग-अलग शिकायत दर्ज करायी है.

    अरुणाचल प्रदेश में गोरखा संगठन ने वेब सीरीज पाताल लोक के एक दृश्य में गोरखा समुदाय पर कथित लिंग भेदी टिप्पणी करने के लिए वेब सीरीज की निर्माता और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.

    ऑल अरुणाचल प्रदेश गोरखा यूथ एसोसिएशन (एएपीजीवाईए) के नामसाई इकाई के अध्यक्ष बिकास भट्टाराई ने बताया कि संगठन ने अपनी शिकायत में कहा है कि वेब सीरीज के दूसरे एपिसोड में महिला पात्र के खिलाफ इस्तेमाल की गई लिंग भेदी टिप्पणी, नेपाली भाषी लोगों का सीधा-सीधा अपमान है. एएपीजीवाईए ने कहा कि महिला विरोधी टिप्पणी ने गोरखा समुदाय और देशभर में नेपाली भाषी लोगों की भावनाओं को आहत किया है. इसने मांग की कि या तो वेब सीरिज को दिखाना बंद कर देना चाहिए या पाताल लोक की टीम गोरखा लोगों से माफी मांगे.

    वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने वेब सीरीज पाताल लोक पर आपत्ति जताई है. नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी थाने में अनुष्का शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायत दी है. गुर्जर ने इस वेब सीरीज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

    विधायक का आरोप है कि अनुष्का शर्मा ने एक वॉन्टेंड माफिया के साथ विधायक नंदकिशोर का फोटो लगाया है और गुर्जर समाज को आपत्तिजनक बातें भी कही हैं. विधायक ने अपनी शिकायत में कहा कि इस वेब सीरीज में उनकी तस्वीर को बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है और गुर्जर जाति का भी गलत तरीके से चित्रण किया गया है. इतना ही नहीं विधायक ने अनुष्का शर्मा के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की है.

    विधायक द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार पाताल लोक की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा द्वारा वेब सीरीज में बालकृष्ण वाजपेयी नाम के अपराधियों से संबंध वाले नेता के साथ एक मार्ग का उद्घाटन करते हुए नंद किशोर और अन्य बीजेपी नेताओं को दिखाया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article प्रवासी मजदूर ने घर पहुंचने के लिए 1350 किलोमीटर चलाया रिक्शा

    Related Posts

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    June 26, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    June 26, 2026

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.