बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर कांग्रेस परिवार में शोक की लहर
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता , कोऑर्डिनेशन कमिटी के अशोक चौधरी ,कोल्हान कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश तिवारी सुरेश धारी संजय सिंह आजाद ने कहा झारखंड कांग्रेस ने अपना अभिभावक राजेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में खोया है जिसकी क्षतिपूर्ति निकट भविष्य में असंभव

जमशेदपुर : जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह बेरमो विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह अध्यक्ष झारखंड प्रदेश इंटक कमिटी, महामंत्री राष्ट्रीय इंटक कमिटी को शोभायमान करने वाले नेता का निधन हो जाने पर इंटक तथा कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। महान नेता के निधन होने पर संवेदना व्यक्त किया साथ ही परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करें।
महान आत्मा को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी अपना श्रद्धांजलि देती है।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी वरीय उपाध्यक्ष ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बेरमो विधान सभा के विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का निधन हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आजाद ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बिंदेश्वरी दुबे जो मजदूरों के विख्यात नेता थे, उनके साथ मजदुरहित में स्व० राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने इंटक के माध्यम से अविस्मरणीय कार्य किए। झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष तथा इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में भी बेहतर कार्य किए, जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स युनियन के अध्यक्ष तथा टाटा कमिंस वर्कर्स युनियन के अध्यक्ष के रूप में भी मजदूरों के भलाई में योगदान दिए, कम्पनीयों के विषम काल में भी कम्पनी को इंटक के माध्यम से सहयोगात्मक साथ दिए।
इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों एवं पुत्र को शक्ति प्रदान करें, इसका कामना किया।
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिजय खॉ ने कांग्रेस एससी विभाग के ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत राम के पिताजी बरजोराज राम का निधन विगत दिनों हो जाने पर दुख व्यक्त करते किया है। स्व० बरजोराज राम का निधन लम्बे बिमारी के कारण जादुगोडा निवास पर हो गया था। इस दुख की घड़ी में ईश्वर परिजनों को शक्ति प्रदान करें यह कामना भी किया।

