राजेंद्र सिंह का निधन झारखंड की राजनीति की अपूरणीय क्षति : राजेश शुक्ल
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने बेरमो के विधायक, झारखंड के पूर्व मंत्री और देश के मजदूरों के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राजेंद्र बाबू व्यवहार कुशल जननेता थे तथा राजनीति में उनके साथ संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे के सानिध्य में मुझे भी सेवा का अवसर मिला था और स्वर्गीय दुबे के नेतृत्व में हम लोंगो ने एक टीम में काम किया था। श्री शुक्ल ने कहा है कि राजेंद्र बाबू से उनके पारिवारिक संबंध थे। निजी तौर पर उनसे मेरा लगाव हमेशा से रहा। उनके निधन को श्री शुक्ल ने अपनी निजी क्षति बताया।
उन्होंने उनके परिजनों से इस कष्ट में धैर्य रखने का आग्रह करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया है। साथ ही इस कष्ट में अपने को भी सहभागी बताया है।

