क्रोना वायरस कुप्रभाव के कारण आनंद मार्ग का विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन स्थगित
पूरे विश्व में फैले आनंदमार्गीयो को लाइव वेबकास्टिंग से संबोधित करेंगे पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत
आनंद मार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति ने पूरे विश्व में तेजी से फैल रही कोरोना वायरस और उससे उत्पन्न महामारी की स्थिति को देखते हुए विश्व स्तरीय आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन 29,30 एवं 31 मई को जो आनंद नगर पुरुलिया पश्चिम बंगाल में होना तय था, उसे स्थगित कर दिया है ।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी एवं साधकों के जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कठोर निर्णय को लिया गया है।
अगर हालात में सुधार हुआ तो कीर्तन नगर अमझरिया में 8 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच साधकों से मिलना संभव हो पाएगा।
साधकों के मानसाध्यात्मिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए आनंद मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख श्रद्धेय आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत जी 29,30 एवं 31 मई 20202 को संध्या 6:00 बजे से 8:00 बजे तक ऑनलाइन* ( *live webcasting) लाइव वेबकास्टिंग द्वारा संघ के साधक – साधिकाओं (अनुयायियों )को संबोधित करेंगे एवं अध्यात्मिक प्रवचन देंगे
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए निम्नलिखित मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।
94319 28097,+91 99999 87923

