Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉक डाउन 4.0 के दरमियान छूट को लेकर उपायुक्त ने जारी किया आदेश
    Breaking News झारखंड

    लॉक डाउन 4.0 के दरमियान छूट को लेकर उपायुक्त ने जारी किया आदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 19, 2020Updated:May 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *राज्य में 31 मई तक लागू लॉक डाउन के दरम्यान विभिन्न प्रकार की छूट मिल सकेगी, उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने इसके लिए आदेश जारी किया*

    *जामताड़ा जिला अब ग्रीन जोन की ओर अग्रसर, दोनों कोरोना संक्रमित मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव, दोनों को सम्मानपूर्वक किया गया डिस्चार्ज:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    *अब जिले के लोग दूसरे जिले में किराए कि टैक्सी लेकर आ जा सकेंगे*

    *अगर ग्राहक, मास्क पहनकर नहीं आएं तथा सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करें, तो उन्हें सामान नहीं दिया जाए:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा जानकारी दी गई की गृह मंत्रालय के आदेश संख्या 40-3/2020-DM-I(A) दिनांक 17.05.2020 द्वारा पूरे भारतवर्ष में लॉक डाउन को दिनांक 18.05.2020 के प्रभाव से दिनांक 31.05.2020 तक पुनः विस्तारित कर दिया गया है। उक्त के आलोक में मुख्य सचिव, झारखंड रांची के ज्ञापांक 620/cs रांची दिनांक 18.05.2020 द्वारा प्राप्त निर्देश एवं Under Clause 8 of MHA no 40-3/2020-DM-I(A) दिनांक 17 मई 2020 के आलोक में outside containment zones (s) में जामताड़ा जिले में पूर्व से संचालित गतिविधियों के अलावे निम्न अतिरिक्त गतिविधियों की अनुमति प्रदान की जाती है :-

    • औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग से जुड़ी गतिविधियां।
    • निर्माण कार्य से जुड़ी गतिविधियां।
    • गोदाम आदि खुलेंगे, हार्ड वेयर, निर्माण से जुड़े सामग्रियों कि दुकानें खोली जा सकेगी।
    • किताब दुकानें, स्टेशनरी की दुकानें।
    • टेलीकॉम कंपनियों के खुदरा दुकानें खुलेंगे।
    • मोबाइल, घड़ी, टीवी, सूचना प्रोद्योगिकी से जुड़े उत्पाद कंप्यूटर आदि की दुकानें।
    • रिफ्रेजेटर, एयर कंडीशनर, एयर कूलर आदि की दुकानें खुलेंगे।
    • निजी कंपनियों के कार्यालय, ई कॉमर्स से जुड़ी गतिविधियां शुरू होंगी।
    • खुदरा शराब की दुकान खुलेंगे।

    वहीं Under Clause 8 of MHA no 40-3/2020-DM-I(A) दिनांक 17 मई 2020 के आलोक में केवल निम्न अतिरिक्त गतिविधि की अनुमति दी गई है :-

    • किराए की टैक्सी से एक जिले दूसरे जिले में प्रस्थान करना ।

    उपरोक्त के अलावे पूर्व में निर्गत अतिरिक्त गतिविधियां भी पूर्व कि भांति मान्य होंगे एवं कार्यरत रहेंगे। यह आदेश दिनांक 31.05.2020 तक निम्नांकित शर्तों के अधीन प्रभावी रहेंगे।

    • सभी दुकानों / प्रतिष्ठानों में सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा एवं इस हेतु सभी स्थलों पर स्थाई मार्किंग की जाएगी एवं पांच से अधिक ग्राहकों का प्रवेश निषेध होगा।

    * सभी दुकानों/ प्रतिष्ठानों के मालिक अनिवार्य रूप से मास्क पहनना एवं सैनिटाइजर का उपयोग सुनिश्चित करेंगे।

    * सभी दुकानों/ प्रतिष्ठाना का नियमित रूप से उसके मालिक के द्वारा सैनिटाइजेशन करना अनिवार्य होगा।

    • सभी ग्राहकों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना आवश्यक होगा एवं ग्राहक के मास्क नहीं पहने जाने की स्थिति में सामान नहीं दिया जाएगा।

    • सभी दुकानों / प्रतिष्ठानों ग्राहकों के इच्छानुसार फोन /वेबसाईट आदि के माध्यम से ऑनलाइन / होम डिलीवरी को प्रोत्साहित करेंगे।

    • सभी दुकानों / प्रतिष्ठानों के खुलने की अवधि प्रातः 07:00 बजे से संध्या 07:00 बजे तक ही होगी।

    उपायुक्त श्री गणेश कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि अगर उपरोक्त शर्तों के उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले दुकानों / प्रतिष्ठानों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी एवं उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुष्ट आश्रम के पूर्व मुखिया दिया व्हील चेयर
    Next Article कोरोना से जंग जीतने वाले योद्धा के ग्रामीणों ने स्वास्थ विभाग व जिला प्रशासन का अदा किया शुक्रिया

    Related Posts

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    August 10, 2026

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    August 10, 2026

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    छात्र आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा : परविंदर सिंह

    बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

    छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध : अर्जुन मुंडा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.