Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रवासी मज़दूरों की घर वापसी में रोड़े अटका रही हेमंत सरकार, फेसबुक लाइव पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    प्रवासी मज़दूरों की घर वापसी में रोड़े अटका रही हेमंत सरकार, फेसबुक लाइव पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रवासी मज़दूरों की घर वापसी में रोड़े अटका रही हेमंत सरकार, फेसबुक लाइव पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष

    भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा है कि मोदी सरकार के आदेश पर भारतीय रेलवे द्वारा झारखंड के प्रवासी मजदूरों-कामगारों की वापसी के लिए आवश्यकता अनुसार रेल गाड़ी उपलब्ध कराने की बार- बार सूचना हेमंत सरकार को दी जा रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी सार्वजनिक तौर पर कई बार यह ऐलान कर दिया है कि झारखंड सरकार एनओसी दे तो हर ज़िले तक श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन पहुँचा दी जायेगी। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दिशा में गंभीर नहीं हैं और केवल बहानेबाजी कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने झारखंड सरकार पर प्रवासी मज़दूरों को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और प्रदेश भाजपा के निर्देश पर रविवार को फेसबुक पर लाईव संबोधन करते हुए झारखंड सरकार की संवेदनहीनता पर जमकर बरसें। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार को जहाँ विपक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी रचनात्मक सहयोग कर रही है, वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोरोना संकट काल में भी सियासत सूझ रही है। कहा कि भारतीय रेल प्रवासी मज़दूरों के हित में हर जिले से श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू कर सकती है, लेकिन झारखंड सरकार राजनीति से प्रेरित होकर कांग्रेस के दबाव में बाधा उतपन्न कर रही है ताकि राहुल गाँधी को सियासत चमकाने का भरपूर अवसर मिल सके और वे फुटपाथ पर मज़दूरों के बीच फ़ोटो खिंचाकर मदद का दिखावा कर सकें। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रवासी मज़दूरों को लेकर कुम्भकर्णी निंद्रा से जाग जाये अन्यथा भारतीय जनता पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयह स्थिति अमानवीय एवं संवेदनहीनता की पराकाष्ठा…हेमन्त सोरेन
    Next Article दो जगह जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के सहयोग से जरुरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी़

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.