Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आ रहा है चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आ रहा है चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आगामी 72 घंटों में लॉकडाउन की बंदिशों के बीच भारत में एक बड़ा चक्रवाती तूफान दस्तक देने जा रहा है. मौसम के बदल रहे इस मिजाजका असर कई राज्यों में पिछले तीन-चार दिनों से तेज हवाएं और धूल भरी आंधी के रूप में देखा जा रही है. इस बीच बारिश और ओले भी गिरने की खबरें आईं हैं.

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि अगले तीन दिनों में एक चक्रवाती तूफान की संभावना बन रही है. इसके साथ ही प्री-मानसून एक्टिविटी भी चल रही है. इसके मिले जुले प्रभाव के चलते कई राज्य प्रभावित होंगे. यहां तेज आंधी और भारी बारिश हो सकती है. अनुमान जताया जा रहा है कि आगामी 16 मई की शाम तक चक्रवाती तूफान प्रभावी हो सकता है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व क्षेत्र में एवं इससे लगे हुए दक्षिणी अंडमान सागर में लो प्रेशर का एरिया बना है, इसके चलते यह घटना घट सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के अनेक शहरों में मौसम बदल सकता है. यहां 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ में बारिश भी हो सकती है.

    इन 7 राज्यों के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी

    मौसम विभाग के अनुसार इस समय देश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है. इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों जैसे, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है. इसके चलते इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सभी लोगों से कहा गया कि वे घर से बाहर ना निकलें एवं सतर्क रहें.

    इन शहरों में चलेगी धूल भरी आंधी

    स्कायमेट वेदर का अनुमान है कि राजस्थान के जैसलमर, जोधपुर, बाड़मेर जैसे पश्चिमी जि़ले में 14 और 15 मई को धूलभरी आँधी और गर्जना के साथ हल्की बारिश से प्रभावित हो सकते हैं. अनुमान है कि 13 मई तक उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश होगी. 14 और 15 मई को पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश देखने को मिल सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने 30 जून तक के सभी बुक टिकट किए कैंसिल, श्रमिक-स्पेशल ट्रेन पर असर नहीं
    Next Article कोरोना काल में आम के किसानों को बेहाल, तूफान और बारिश से फसल बर्बाद

    Related Posts

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    August 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    August 12, 2026

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    टाटा संस में नेतृत्व परिवर्तन की दस्तक

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.