Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुद्ध पूर्णिमा पर PM मोदी ने बढ़ाया कोरोना योद्धाओं का मनोबल, बोले- भारत बिना स्वार्थ के दुनिया के साथ खड़ा है
    Breaking News राष्ट्रीय

    बुद्ध पूर्णिमा पर PM मोदी ने बढ़ाया कोरोना योद्धाओं का मनोबल, बोले- भारत बिना स्वार्थ के दुनिया के साथ खड़ा है

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुद्ध पूर्णिमा समारोह में शामिल हुए. दुनिया में कोविड-19 महामारी के प्रभाव के कारण बुद्ध पूर्णिमा समारोह एक वर्चुअल प्रार्थना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर पीएम मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट काल में भारत बिना स्वार्थ के साथ दुनिया के साथ खड़ा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार परिस्थितियां अलग हैं, दुनिया मुश्किल वक्त से गुजर रही है. आपके बीच आना मेरे लिए सौभाग्य होता, लेकिन मौजूदा स्थिति इसकी इजाजत नहीं देती है. भारत आज बुद्ध के कदमों पर चलकर हर किसी की मदद कर रहा है, फिर चाहे वो देश में हो या फिर विदेश में, इस दौरान लाभ-हानि को नहीं देखा जा रहा है.
    बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर पीएम मोदी ने कोरोना वॉरियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया. बुद्ध किसी एक परिस्थिति तक सीमि नहीं है. आज समय के साथ हालात बदल गए हैं. वैश्विक महामारी कोरोना संकट काल में बुद्ध पूर्णिमा पर करोना वॉरियर्स के सम्मान में कहा है कि भगवान बुद्ध की सीख प्रासंगिक होगी, अस्पताल से लेकर सड़क तक कई लोग मानवता की सेवा में जुटे हुए हैं. संकट के इस दौर में नागरिकों का जीवन बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है, जितना संभव हो मदद का हाथ आगे बढ़ाते रहिए. पीएम मोदी ने कहा कि बुद्ध की तरह ही आज कई लोग सेवा में जुटे हुए हैं. अस्पताल से लेकर सड़क तक कई लोगों मानवता की सेवा में जुटे हुए हैं.

    बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर पीएम मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का एक-एक वचन, एक-एक उपदेश मानवता की सेवा में भारत की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है. संकट के इस दौर में नागरिकों का जीवन बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है. जब दूसरे के लिए करुणा हो, संवेदना हो और सेवाभाव हो तो आप बड़ी से बड़ी चुनौती से पार पा सकते हैं. इस मुश्किल परिस्थिति में आप अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें. अपनी रक्षा करें और यथासंभव दूसरों की मदद करें.
    इस बार लॉकडाउन का प्रभाव
    बुद्ध पूर्णिमा पर हर साल कई तरह के आयोजन होते हैं. लाखों श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करके दान-पुण्य करते हैं. इस बार चूंकि कोरोना के संक्रमण के चलते देशभर में लॉकडाउन है. ऐसे में लोग गंगा स्नान करने नहीं जा सकते हैं. ज्योतिषियों के अनुसार अपने घर में ही पवित्र गंगा का मन ही मन स्मरण करते हुए स्वच्छ जल से स्नान करें. बाहर जाने से बचें. पूर्णिमा के दिन गुरु और शनि मकर राशि में रहेंगे. मंगल कुंभ राशि में, राहु मिथुन राशि में, केतु धनु राशि में रहेगा. गुरु नीच का है और यह मकर राशि में रहेगा. ग्रहों का यह प्रभाव लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है. चंद्रमा और सूर्य एक दूसरे के सामने हैं. इससे लोगों को कई व्याधियों से छुटकारा मिल सकता है. वहीं उथल-पुथल का माहौल भी हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविदेश से दिल्ली लौटने वाले भारतीयों को 14 दिन रहना होगा पेड क्वारंटाइन : केजरीवाल
    Next Article महाराष्ट्र में एक ही पुलिस थाने के 26 पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.