Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा एवं सामाजिक दूरी का सख्ती से अनुपालन को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ डीसी ने की बैठक
    Breaking News झारखंड

    जिला आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा एवं सामाजिक दूरी का सख्ती से अनुपालन को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ डीसी ने की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    ■ *_जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा0प्र0से0) ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर लाॅकडाउन,जिला आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा एवं सामाजिक दूरी का सख्ती से अनुपालन को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की_*

    ■ *_गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत निदेश के आलोक में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने का निदेश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जामताड़ा/नगर परिषद, मिहिजाम को उपायुक्त ने दिया_*

    ■ *_मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यो का संबंधित पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से कराएं- उपायुक्त जामताड़ा_*

    ■ *_प्रखण्ड/क्षेत्र अन्तर्गत बड़े-बड़े भवन यथा आई0टी0आई0,पाॅलिटेकनिक काॅलेज,स्वास्थ्य विभागीय भवन,प्रशिक्षण संस्थान आदि जो वर्तमान में उपयोग में नही है,उसकी सूची अविलंब उपलब्ध कराएं-उपायुक्त जामताड़ा_*

    बैठक में उपायुक्त,जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को पूरे देश एवं झारखण्ड राज्य में कोविड-19 नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की भयावह स्थिति से अवगत कराया गया।

    साथ ही गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत निदेश के आलोक में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने का निदेश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जामताड़ा/नगर परिषद, मिहिजाम को दिया गया।

    उपायुक्त ने राज्य सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जामताड़ा/नगर परिषद, मिहिजाम को निदेश दिया गया कि अपने प्रखण्ड/क्षेत्र में अन्तर्गत बड़े-बड़े भवन जैसे-आई0टी0आई0,पाॅलिटेकनिक काॅलेज, स्वास्थ्य विभागीय भवन, प्रशिक्षण संस्थान आदि जो वर्तमान में उपयोग में नहीं है और जिसका उपयोग कोविड 19 हेतु के आइसोलेसन सेन्टर के रूप में किया जा सकता है, को चिन्ह्ति करते हुए उसकी सूची आज ही उपलब्ध करायें, ताकि विभाग को इसकी सूची अविलम्ब उपलब्ध कराया जा सके।

    उनहोंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जामताड़ा एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जामताड़ा/नगर परिषद मिहिजाम को निदेश दिया कि क्वारैंटाईन सेंटर में रह रहें व्यक्तियों में से जामताड़ा जिलावासी जिसकी 14 दिन की अवधि पूर्ण हो गया, वैसे व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गये प्रमाण-पत्र के आधार पर 14 दिन तक होम क्वारैंटाईन में रखने की शर्त पर छोड़ा जाना है।

    *इसमेें उल्लेखनीय है यदि किसी व्यक्ति का सैंपल टेस्ट हेतु भेजा गया है तो उक्त व्यक्ति का रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत ही छोड़ा जायेगा।*

    झारखण्ड राज्य केे दूसरे जिले के व्यक्तियों के लिए सूची तैयार कर उपायुक्त जामताड़ा को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया,ताकि इस संबंध में संबंधित जिला के उपायुक्त से संपर्क किया जा सके।दूसरे राज्य के व्यक्तियों को राज्य सरकार के स्तर से दिशा-निर्देश प्राप्त होने के उपरांत ही छोड़ा जायेगा।

    कोरेंटाइन सेन्टर में रह रहें व्यक्तियों में से 14 दिन की अवधि पूर्ण होने के बाद भी जिन्हें रखना है उन्हें चिन्ह्ति कर रिलीफ कैंप में परिवर्तित करते हुए अलग भवन में स्थानांतरित किया जाय। वैसे स्वस्थ व्यक्तियों की रेग्युलर स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता नहीं है,आवश्यकता पड़ने पर ही उन्हें स्वास्थ्य जाँच उपलब्ध कराया जायेगा।

    उपायुक्ते ने अपने- अपने प्रखण्ड/क्षेत्र अन्तर्गत भूखे रह रहें व्यक्तियों की गृह विहिन एवं प्रवासी मजदूर की सूची संबंधित माननीय विधायक/सांसद से प्राप्त कर सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा सत्यापित करने के उपरांत जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया, ताकि वैसे व्यक्तियों की आपदा प्रबंधन निधि से खाद्यान्न सहायता के रूप में उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही निदेश दिया गया कि यदि दूसरे जिलों के क्वारैंटाईन सेंटर से छोड़े गये व्यक्ति की आने की सूचना प्राप्त होती है तो वैसे सभी व्यक्तियों को चिन्ह्ति कर होम क्वारैंटाईन में रहने का निदेश देंगे।

    साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को अपने प्रखण्ड अन्तर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी/प्रभारी प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी से नियमित रूप से संपर्क में रहने का निदेश दिया गया, ताकि कोई भी कोविड-19 पोजिटिव केस पाये जाने पर माॅक ड्रिल के दौरान दिखाये गये कार्यप्रणाली के अनुसार अविलम्ब कार्रवाई की जा सके।

    वहीं मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यो का क्षेत्र भ्रमण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से कराने का निदेश दिया गया एवं जेई/बीपीओ को इस संदर्भ में गंभीरतापूर्वक कार्य कराने का निदेश दिया।

    उपायुक्त ने कोविड 19 की संक्रमण से बचाव को दृष्टि में रखते हुए लाॅकडाउन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन सख्ती से कराने का निदेश दिया।

    दाल भात केंद्र/दीदी किचन का लगातार सम्बन्धित पदाधिकारी विजिट करने को कहा गया है।साथ ही सभी पदाधिकरियों को नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

    मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा, अंचलाधिकारी कर्माटांड़ श्री सच्चिदानंद वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर श्री माहेश्वरी प्रसाद यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा श्रीमती प्रियंका एक्का, प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्माटांड़ श्रीमती पल्लवी सिन्हा, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान,जामताड़ा, नारायणपुर, कर्माटांड़ के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, लिपिक श्रीमती रीमा सिन्हा, दीनदयाल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड सरकार द्वारा विकसित झारखंड बाजार एप का उपयोग कर शहरवासी घर बैठे सामग्रियों की होम डिलीवरी का उठाए लाभ:उपायुक्त
    Next Article मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, गुरुद्वारों सहित अन्य धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाएं पर उपलब्ध ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं माईक के मदद से लोगों में कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाएं:उपायुक्त

    Related Posts

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.