Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड सरकार द्वारा विकसित झारखंड बाजार एप का उपयोग कर शहरवासी घर बैठे सामग्रियों की होम डिलीवरी का उठाए लाभ:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    झारखण्ड सरकार द्वारा विकसित झारखंड बाजार एप का उपयोग कर शहरवासी घर बैठे सामग्रियों की होम डिलीवरी का उठाए लाभ:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *झारखण्ड सरकार द्वारा विकसित झारखंड बाजार एप का उपयोग कर शहरवासी घर बैठे सामग्रियों की होम डिलीवरी का उठाए लाभ:- उपायुक्त उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    *क्षेत्र विशेष के लिए जारी होगा बाज़ार एप से पास*

    *खरीददारी करने के लिए एप के जरिये जारी होगा पास*

    *M-Pass का दुरुपयोग करने पर होगी दण्डात्मक करवाई*

    *गूगल प्ले स्टोर या जामताड़ा के आधिकारिक वेबसाइट https://jamtara.nic.in पर जाकर करें झारखंड बाजार एप इंस्टॉल करें:- जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर*

    आज दिनांक 28 अप्रैल 2020 को जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर के द्वारा बाजार मोबाइल ऐप का विस्तृत ट्रेनिंग दिया गया।

    *बताया गया कि कोविड-19 संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन के मद्देनजर खाद्य सामग्री की आपुर्ति लोगों को घर तक सुनिश्चित हो।इसके लिए झारखंड सरकार ने नगर पंचायत, नगर परिषद क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए झारखंड बाजार ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप को लॉन्च करने का उद्देश्य छोटे बड़े शहरों में रहने वाले लोगों को लॉकडाउन में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।*

    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने बताया कि कोरोना जैसे संक्रमण से बचने का कारगर उपाय सामाजिक दूरी का पालन करना है। ऐसे में झारखंड सरकार द्वारा जारी किया गया यह एप कारगर साबित होगा। *इस एप से ग्राहक फल, सब्जी, किराना समान, दूध, दवा आदि सोशल डिस्टेंसिंग नॉर्म के तहत प्राप्त कर सकेंगे।*

    *क्या है बाजार एप? कैसे होगा डाउनलोड?*

    *एप्प को एंड्रॉयड मोबाइल के गूगल प्लेस्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है, या फिर जामताड़ा जिले के अधिकारिक वेबसाइट https://jamtara.nic.in के Covid-19 notice board पेज पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।इसको गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से भी इस लिंक में मध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है????https://play.google.com/store/apps/details?id=com.encoders.saharashop*

    *एप्प में निबंधन या लॉगिन के बाद एप्प उपभोक्ता के लोकेशन के दो किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले दुकानों की सूची,दुकानदार का नाम और संपर्क नंबर उपलब्ध कराएगा।*

    *एप्प के माध्यम से खाद्य सामग्री की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से हो सकती है।होम डिलीवरी की सुविधा नहीं होने की स्थिति में एप M-pass निर्गत करेगा, जिसकी एक समय अवधि होगी खरीदारी करने की। होम डिलीवरी के लिए भी डिलीवरी करने वाले व्यक्ति का M-Pass निर्गत होगा।*

    निर्गत किया हुआ M-Pass अंकित गंतव्य और अवधि के लिए ही मान्य होगा। *एक ग्राहक 1 दिन में केवल एक ही टाइम स्लॉट का उपयोग कर सकता है तथा एक टाइम स्लॉट के उपयोग के बाद दूसरा टाइम स्लॉट उपलब्ध नहीं होगा।* इसके अलावा ग्राहक के लिए *प्रतिदिन 2 घंटे*का सिर्फ एक M-Pass* ही निर्गत हो सकेगा। M Pass का दुरुपयोग करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    *प्रत्येक खुदरा व्यापारी दो Delivery Boy के लिए M- Pass प्राप्त कर सकते है-*

    खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी करने के लिए प्रत्येक खुदरा व्यापारी दो डिलीवरी ब्वॉय के लिए M-Pass निर्गत कर सकेंगे। डिलीवरी स्टाफ किस संपूर्ण विवरण भरने के बाद ही एंपास को जारी होगा। डिलीवरी ब्वॉय के लिए निर्गत किए गए *M- Pass की वैधता प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक की है।*

    *M-Pass के रंगों का मतलब :-*

    *हरा रंग :-* आरम्भ में एम पास हरा रंग का होगा, जिसका मतलब सुरक्षित है।

    *नारंगी रंग :-* 1 घंटे के बाद नारंगी रंग में तब्दील होगा एम पास।

    *लाल रंग :-* 2 घंटे के पश्चात M- Pass लाल रंग में तब्दील हो जाएगा जिसका अर्थ है कि M-Pass की अवधि समाप्त हो चुकी है।

    जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर ने बताया कि उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी जामताड़ा के निर्देश पर जिले भर में चिन्हित होम डिलीवरी करने वाले किराना दुकान, दूध के दुकान, सब्जी दुकान, फल दुकान एवं गैस एजेंसी को इस एप में रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।चिन्हित किए गए सभी दुकान लोगों को आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी करेंगे।

    *नगर पंचायत जामताड़ा हेतु पास अंचलाधिकारी एवं नगर परिषद मिहिजाम हेतु कार्यपालक पदाधिकारी पास निर्गत करेंगे*
    उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए अपर मुख्य सचिव-सह-अध्यक्ष खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड, रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में बाजार मोबाइल ऐप के अंतर्गत ऑनलाइन एम पास निर्गत करने हेतु नगर पंचायत जामताड़ा हेतु पास अंचलाधिकारी एवं नगर परिषद मिहिजाम हेतु कार्यपालक पदाधिकारी पास निर्गत करेंगे।

    मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा, नगर परिषद मिहिजाम, अंचलाधिकारी जामताड़ा, जिला प्रोग्राम ऑफिसर(UIDAI) श्री राजीव कुमार,ईडीएम श्री बिरजू राम, असिस्टेंट प्रोग्रामर श्री प्रशांत कुमार, नगर प्रबंधक मिहिजाम राजेश प्रसाद, मनीष कुमार तिवारी, नगर प्रबंधक जामताड़ा अनुज राकेश किस्पोट्टा, e-district manager सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना महामारी और लॉकडाउन को लेकर उठाए गए कदमों की अधिकारियों से ली अपडेट जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article जिला आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा एवं सामाजिक दूरी का सख्ती से अनुपालन को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ डीसी ने की बैठक

    Related Posts

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.