Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, गुरुद्वारों सहित अन्य धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाएं पर उपलब्ध ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं माईक के मदद से लोगों में कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाएं:उपायुक्त
    Breaking News Headlines झारखंड

    मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, गुरुद्वारों सहित अन्य धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाएं पर उपलब्ध ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं माईक के मदद से लोगों में कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाएं:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *लॉक डाउन का सख्ती से पालन नहीं करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई:-उपायुक्त जामताड़ा*

    *मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, गुरुद्वारों सहित अन्य धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाएं पर उपलब्ध ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं माईक के मदद से लोगों में कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाएं:-उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)…*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार ने कहा कि बहुत खेद की बात है कि अभी भी लोगों में कोरोना के गंभीर परिणाम को देखते हुए गंभीरता नहीं आयी है, जिसका प्रमाण है कि लोग बिना किसी खास वजह के घरों से बाहर निकाल रहे हैं।

    पुलिस कर्मियों के द्वारा रोके जाने पर तरह तरह के बहाने बनाते हैं और दंडित होने पर अपनी शान समझते हैं।

    जबकि कोरोना की भयावहता से आज भारत सहित पूरा विश्व इसके संक्रमण के चपेट में हैं। हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोगों की मृत्यु इस बीमारी से हो रही है। बावजूद इसके लोग लापरवाही कर रहे हैं। उपायुक्त ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    उपायुक्त ने जामताड़ा जिलेवासियों से अपील की कोई भी बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकले। ऐसी विपदा के समय जान माल की सुरक्षा हेतु जरूरत है की केंद्र /राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश का सब लोग सख्ती से अनुपालन करें।

    उपायुक्त ने कहा कि जिले में कोविड 19 से बचाव हेतु आम लोगो के बीच प्रचार प्रसार जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से किया जा रहा है इसके साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी भी अपने स्तर से समय समय पर प्रचार प्रसार कर रहें हैं।

    लेकिन सभी गांव टोला मुहल्ले में पहुंच पाना संभव नहीं है इसके लिए उन्होंने जिले के प्रत्येक गाँव में अवस्थित मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारा,चर्चों, विद्यालयों एवं अन्य जगहों में जहां ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं माईक की व्यवस्था है,उनसे उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) द्वारा अपील की गई है कि वे लोग कम से कम आमलोगों के बीच सुबह शाम मायकिंग कर कोरोना से बचाव हेतु देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान सख्ती से सामाजिक दूरी का अनुपालन करें तथा अपने अपने घरों में रहने के लिए अपने स्तर से अपील करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग तक यह जानकारी पहुंच सके और जामताड़ा जिले में इसके प्रसार को फैलने से रोका जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा एवं सामाजिक दूरी का सख्ती से अनुपालन को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ डीसी ने की बैठक
    Next Article एसएसपी ने अंतर जिला एवं अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.