Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसएसपी ने अंतर जिला एवं अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News झारखंड

    एसएसपी ने अंतर जिला एवं अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *एसएसपी ने अंतर जिला एवं अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक* *दिशा-निर्देश*

    कोविड-19 के संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर घोषित लॉक डाउन की अवधि में विधि व्यवस्था के सफल संधारण हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने पोटका एवं कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी सबसे पहले हाता चौक पहुंचे यहां उन्होने सब्जी विक्रेताओं से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए व्यवसाय करने हेतु निदेशित किया। एसएसपी द्वारा पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिला के सीमा पर स्थित चेकपोस्ट का भी जायजा लिया गया। हाता से हल्दीपोखर मुख्य बाजार एवं तदुपरांत झारखंड ओडिशा राज्य की सीमा पालीडीह में बने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पहुंचकर उन्होने तैनात दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित मुसाबनी डीएसपी पीतांबर सिंह खेरवार, चेकपोस्ट के दंडाधिकारी, पोटका थाना प्रभारी अशोक राम, कोवाली थाना प्रभारी शत्रुघ्न पासवान से कहा कि सभी चेकपोस्ट पर कड़ाई से लॉकडाउन का अनुपालन करें, हर आने जाने वाले की गहन जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने संतोष जाहिर करते हुए कहा कि आप सभी के लगन और मेहनत से ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉकडाउन का अच्छे से पालन हो रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि खाद्य सामग्री, फल, दूध, दवा व सब्जी खरीदते समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन जरूर करें। सतर्कता ही कोविड-19 से बचाव का बेहतर उपाय है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, गुरुद्वारों सहित अन्य धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाएं पर उपलब्ध ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं माईक के मदद से लोगों में कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाएं:उपायुक्त
    Next Article राजेश शुक्ल ने शंकराचार्य जयंती पर मंदिर के पुजारियों को 15 दिन का खाद्यान्न सामग्री बाटा

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.