Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार धामों के कपाट खुलेंगे पर श्रद्धालुओं को दर्शन की इजाजत नहीं
    Breaking News Headlines धर्म राष्ट्रीय

    चार धामों के कपाट खुलेंगे पर श्रद्धालुओं को दर्शन की इजाजत नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ मंदिर और बदरीनाथ के कपाट धार्मिक परंपराओं के आधार पर खोला जाएगा. हालांकि उत्तराखंड कैबिनेट ने यह तय किया है कि चार धामों के कपाट खुलने के समय आम जनता को दर्शन की अनुमति नहीं होगी. आम जनता के लिए लॉकडाउन तक की अवधि तक धार्मिक स्थलों पर प्रतिबंधित किया गया है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है.

    बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के समय धामों के रावलों के नहीं पहुंचने पर ऑनलाइन पूजा के प्रस्ताव को तीर्थ पुोरोहितों ने ठुकरा दिया है. उनका कहना है कि यह पहले से ही स्थापित परंपरा है कि अगर प्रमुख रावल किन्ही कारणों से कपाट खुलने के वक्त नहीं पहुंच पाते हैं तो धाम के पुरोहित विधि-विधान से पूजा अर्चना करा सकते हैं. सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि चारों धामों में कपाट तय समय पर ही खुलेंगे.

    लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड की चारधाम की यात्रा 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने के बाद शुरू मानी जाएगी. पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने बताया कि जब तक लॉकडॉउन जारी रहेगा तब तक श्री गंगोत्री धाम का समस्त खर्चा मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट वहन करेगा. गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज ने बताया कि लॉकडाउन में होने वाली पूजा विधान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ की जाएगी. 25 अप्रैल को मुखीमठ से गंगा जी की डोली शुरू होगी जो 26 अप्रैल को गंगोत्री धाम पहुंचेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहे थे पिता पुत्र, दोनों डूबे
    Next Article महाराष्ट्र के हजूर साहिब गुरुद्वारा में फंसे लोग पंजाब लौटेंगे : हरसिमरत कौर

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.