Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चों के ल‍िए भी Zoom App खतरनाक, पॉर्न को लेकर CERT ने जारी की एडवाइजरी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    बच्चों के ल‍िए भी Zoom App खतरनाक, पॉर्न को लेकर CERT ने जारी की एडवाइजरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई द‍िल्ली. कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के कारण तमाम दफ्तर से लेकर बच्चों के स्कूल-कॉलेज तक सब बंद है. लोग अपने घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं, तो वहीं बच्चों के भी अब ऑनलाइन क्लासेज़ शुरू हो गए हैं. डाउनलोडिंग के मामले में Zoom App गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप स्टोर पर टॉप ट्रेडिंग में आ गया है लेकिन इसी बीच सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.CERT ने जूम एप के इस्तेमाल को लेकर जारी की एडवाइजरी भारत की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम और राष्ट्रीय साइबर-सुरक्षा एजेंसी ने गुरुवार को लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग Zoom App की सिक्योरिटी को लेकर लोगों को आगाह किया है. CERT-In ने कहा है कि जूम एप साइबर हमलों का जरिया बना सकता है. इस एप के जरिए साइबर अपराधी सरकारी और निजी कार्यालयों से डाटा चोरी करके उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. सीईआरटी ने कहा है कि Zoom App के साथ डाटा लीक का खतरा है.सुझाव के तौर पर एजेंसी ने कहा है कि जूम एप के इस्तेमाल से पहले एप को अप-टू-डेट रखें और मजबूत पासवर्ड रखें. इसके अलावा एप में वेटिंग फीचर को ऑन रखें ताकि मीटिंग में हिस्सा लेने वाले लोगों पर कंट्रोल बना रहे. ऑफिस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video confrencing) के ज़रिये मीटिंग्स से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक के लिए इस वीडियो ऐप का तेजी से इस्तेमाल बढ़ा.जानकारी के मुताबिक भारत के करीब 20 देशों से 90 हज़ार स्कूल ज़ूम ऐप (zoom app) का इस्तेमाल कर पढ़ाई कर रहे हैं, हालांकि पूरी दुनिया में पॉपुलैरिटी के बीच इससे जुड़े कई सवाल भी खड़े हो गए हैं. सबसे पहले बता दें कि ज़ूम एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग प्लैटफॉर्म है और हैकर्स ने इस ऐप को अपना निशाना बना लिया है. साइबर क्रिमनल्स क्लास या कॉलेज सेशन के दौरान हैकिंग के ज़रिये इसपर आपत्तिजनक कंटेंट तक पोस्ट कर सकते हैं. इस तरह की हरकत हैकर्स स्क्रीन शेयरिंग फीचर का इस्तेमाल करके करते हैं और ऐसी एक्टिविटी को zoom bombing कहते हैं.फॉक्स न्यूज़ की रिपोर्ट में कहा गया है कि एफबीआई ने कथित ज़ूम बॉम्बिंग को लेकर सतर्क किया था, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हैकिंग से जुड़ा था. एफबीआई ने बताया था कि उसके पास ऐसी कई शिकायतें आई है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कोई अनजान व्यक्ति कॉन्फ्रेंस में जुड़ गया या किसी अनजान व्यक्ति ने पॉर्न या हेट फोटोज़ या स्पीच के ज़रिए कॉन्फ्रेंस को बाधित करने की कोशिश की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिकित्सा, वाहन बीमाओं के नवीकरण की समयसीमा 15 मई तक बढ़ायी गयी: वित्त मंत्रालय
    Next Article तबलीगी जमात से लौटे परिजनों के संपर्क में आकर 40 बच्चे निकले कोरोना पॉजिटिव

    Related Posts

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.