Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरोग्य सेतु एप के उपयोग से कोरोना के संक्रमण से बचाव होगा और आसान
    Breaking News झारखंड

    आरोग्य सेतु एप के उपयोग से कोरोना के संक्रमण से बचाव होगा और आसान

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *आरोग्य सेतु एप के उपयोग से कोरोना के संक्रमण से बचाव होगा और आसान*

    सरकार ने कोविड-19 का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से *इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय* के द्वारा विकसित एक मोबाइल एप की शुरुआत की है। आरोग्य सेतु नाम का यह एप प्रत्येक भारतीय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बनाया गया है।

    यह एप लोगों को कोरोनावायरस का संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करेगा। यह एक *अत्याधुनिक ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी, तकनीक गणित के सवालों को हल करने के नियमों की प्रणाली (Algorithm) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता* का उपयोग करते हुए दूसरों के साथ उनकी बातचीत के आधार पर इसकी गणना करेगा।  आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने से  कोरोना के संक्रमण से काफी हद तक दूर रहा जा सकता है। *यह ऐप आपको यह भी बताएगा कि कौन से एरिया में कोरोनावायरस से ज्यादा संक्रमित हैं और कौन सा इलाका कम प्रभावित है।* उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करें इंस्टॉल करें ताकि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हम एक कदम आगे रहें। उन्होंने कहा कि *जितने ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऐप का इस्तेमाल करेंगे यह एप उतना ही प्रभावी बनेगा।*

    एक बार एक आसान और उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रक्रिया के माध्यम से स्मार्ट फोन में स्थापित होने के बाद एप 
    आरोग्य सेतु के साथ स्थापित अन्य उपकरणों का पता लगाएगा जो उस फोन के दायरे में आते हैं। *GPS Based यह एप्लीकेशन* अपने मापदंडों के आधार पर संक्रमण के जोखिम की गणना कर सकता है यदि इनमें से किसी भी संपर्क का एक्शन पॉजिटिव आता है। 

    आरोग्य सेतु एप कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार के जोखिम का आकलन करने और आवश्यक होने पर एकांतवास सुनिश्चित करने के लिए सरकार के समय पर कदम उठाने में मदद करेगा। एप का डिजाइन सबसे पहले *गोपनीयता सुनिश्चित करता है तथा एप द्वारा एकत्र किए गए व्यक्तिगत डाटा को अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके इंक्रिप्ट किया गया है और डाटा, चिकित्सा संबंधित सुविधा की आवश्यकता पड़ने तक फोन पर सुरक्षित रहता है।*

    सरकार द्वारा जारी किया गया यह *ऐप 11 भाषाओं में उपलब्ध है।* यह एक ही समय में डिजिटल प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवाएं देने की क्षमता रखता है तथा देश को रोग मुक्त और स्वस्थ भविष्य के बीच एक अच्छा संपर्क बनाने हेतु विकसित किया गया है। 

    *जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन:*

    0657-2440111, 9431301355, 8987510050(whatsapp)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. श्याम झा ने रुपए 25000 मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए
    Next Article लॉक डाउन उल्लंघन करने पर कार हुआ जप्त

    Related Posts

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    May 10, 2026

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    May 10, 2026

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन

    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, किताब वितरण में लापरवाही पर 7 बीपीओ को शो-कॉज

    सिदगोड़ा के बागुनहातु में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित।

    बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.