Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंदौर में 20 नये मरीज़ों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों में 3-5 साल के बच्‍चे भी शामिल
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    इंदौर में 20 नये मरीज़ों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों में 3-5 साल के बच्‍चे भी शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंदौर. मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नये पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं. मंगलवार आधी रात के बाद जारी हेल्थ बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है. इनमें से 9 पुरुष, 11 महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं. इन्हें मिलाकर अब तक इंदौर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 63 हो गई है.

    इंदौर में कोरोना का संक्रमण बढ़ गया है. रात करीब 1 बजे के बाद एमजीएम कॉलेज ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया. इस बुलेटिन में 20 मरीजों में कोरोना वायरस पॉजिटिव की पुष्टि की गयी. पीड़ित लोगों में 9 पुरुष और 11 महिलाओं में कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की गयी है. इन पीड़ितों में 19 मरीज़ इंदौर के हैं और एक खरगोन का. इस अपडेट के बाद अब इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गयी है.

    इस नये पेशेंट की पहचान होने के बाद खरगोन में कोरोना का यह पहला केस है. इंदौर में जो मरीज़ मिले हैं, उनमें से सात महिलाएं और तीन बच्चे हैं. बच्चियों की उम्र 3 और 5 साल की है, जबकि बच्चा 8 साल का है. सभी तंज़ीम नगर इलाके के रहने वाले हैं.

    कोरोना के तेज़ी से बढ़ते संक्रमण के कारण इंदौर देश के टॉप 5 सबसे ज़्यादा संक्रमित शहरों में शामिल हो गया है. यहां कुल 5 मरीज़ों की मौत हो चुकी है. इनमें से दो मरीज़ उज्जैन के थे, जो इंदौर में एडमिट थे. इंदौर में पॉजिटिव पाए गए किसी भी मरीज़ की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है.

    यही चिंता का सबसे बड़ा कारण बन गया है कि आखिर संक्रमण कहां से फैला. देश के अन्य शहरों या राज्यों की तुलना में यहां मरीजों की संख्या कम होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने इंदौर के सेकंड अपर स्टेज में पहुंचने की घोषणा कर दी है. मरीजों के इलाज के लिए जिले के अस्पतालों को रेड, येलो एवं ग्रीन केटेगरी में बांट दिया गया है.

    7 दिन टोटल लॉकडाउन- इंदौर के हालात को देखते हुए ही प्रशासन ने फिर शहर को अगले 7 दिन तक पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया है. इससे पहले तीन दिन का टोटल लॉकडाउन हो चुका है. प्रशासन ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वो घर में रहें और प्रशासन का सहयोग करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसऊदी अरब ने दुनिया भर के मुसलमानों से कहा- इस साल हज स्थगित कर दें
    Next Article आगरा: 8 मस्जिदों में मिले 89 जमाती, किए गए क्वारंटाइन

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.