Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आगरा: 8 मस्जिदों में मिले 89 जमाती, किए गए क्वारंटाइन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    आगरा: 8 मस्जिदों में मिले 89 जमाती, किए गए क्वारंटाइन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आगरा. दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ में आयोजित तबलीगी जमात में शामिल 89 लोगों को आगरा की आठ मस्जिदों से पकड़ा गया है. इनको होटलों में बने शेल्टर होम में क्वारंटाइन किया गया है. साथ ही सभी का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए लखनऊ भेजा गया है. इतना ही नहीं, अगर इन लोगों में कोई विदेशी नागरिक मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज होगी.

    गौरतलब है कि दिल्ली के निज़ामुद्दीन तबलीगी ज़मात में यूपी के 19 जिलों के 157 लोग शामिल हुए थे. इसके बाद सरकार ने इन सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को इनकी तलाश कर उन्हें क्वारंटाइन करने के निर्देश दिए थे. मंगलवार शाम को पुलिस की 12 टीमों ने ऑपरेशन क्लीन के तहत आठ मस्जिदों में छापेमारी की और 89 लोगों को पकड़ा. इसके बाद सभी को होटलों में बने शेल्टर होम में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया.

    पुलिस ने होटल के बाहर कड़ी सुरक्षा की व्यस्था की है, क्योंकि कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की थी. दरअसल, इन लोगों को खुद ही अपनी जानकारी देनी थी, लेकिन इन लोगों ने खुद को छिपाकर रखा और अब भागने की कोशिश कर रहे हैं. एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सभी लोगों की शिनाख्त की जा रही है.

    साथ ही अगर कोई विदेशी नागरिक मिलता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. बता दें कि लखनऊ समेत सूबे के कई जिलों में स्थित मस्जिदों से विदेशी नागरिकों समेत जमात में शामिल हुए कई लोग मिले हैं. इन सभी का मेडिकल परिक्षण कराकर उन्हें क्वारंटाइन किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंदौर में 20 नये मरीज़ों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों में 3-5 साल के बच्‍चे भी शामिल
    Next Article मरकज से निकाले गए 2100 से अधिक लोग, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.