Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सऊदी अरब ने दुनिया भर के मुसलमानों से कहा- इस साल हज स्थगित कर दें
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    सऊदी अरब ने दुनिया भर के मुसलमानों से कहा- इस साल हज स्थगित कर दें

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रियाद. सऊदी अरब ने दुनिया भर के मुसलमानों से कोरोना वायरस महामारी के मद्देनज़र इस साल हज स्थगित कर देने की अपील की है. सऊदी अरब ने मंगलवार को कहा कि अभी से हज के प्लान मत बनाइए और कोरोना वायरस पर दुनिया भर में स्थिति और स्पष्ट ही जाने का इंतज़ार कीजिए.

    अल जजीरा में छपी खबर के मुताबिक सऊदी अरब सरकार में हज और उमरा मंत्री मोहम्मद सालेह बंते ने एक टीवी इंटरव्यू में लोगों से इस साल हज को स्थगित करने की अपील की है. इससे पहले यहां साल भर चलने वाली उमरा यात्रा को बीते महीने से ही बंद किया हुआ है. इसके आलावा दो हफ्ते पहले ही कोरोना के मद्देनज़र मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने या अन्य सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम भी फिलहाल प्रतिबंधित हैं.

    सालेह ने सरकारी टीवी चैनल अल खबरिया से बातचीत में ये दावा किया कि सऊदी अरब उमरा और हज के लिए आने वाले यात्रियों के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन दुनिया भर में बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंता का विषय हैं. हम दुनिया भर में फैली एक महामारी की बात कर रहे हैं.

    हमें दुनिया भर में मौजूद अपने मुस्लिम भाई-बहनों की सेहत की चिंता है. इसलिए मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि अभी से हज का प्लान न बनाएं, दुनिया भर में स्थिति के थोड़ा और साफ़ होने तक इंतज़ार करें.

    बता दें कि सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा हज और उमरा के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों पर भी निर्भर है. सऊदी ने कोरोना के मद्देनज़र फिलहाल मक्का और मदीना शहर में आने-जाने की कड़ी पाबंदी लागू की हुई है. साथ ही पिछले हफ्ते से ही सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी बंद हैं.

    इससे पहले इबोला के दौरान भी सऊदी ने उन देशों से हज यात्रियों के आने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था जहां इबोला फैला हुआ था. सऊदी अरब में अभी तक कोरोना संक्रमण के 1563 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 10 लोगों की इससे मौत हो गयी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में कोरोना के 18 नए मामले, देश में 1600 के पार पहुंची मरीजों की संख्या
    Next Article इंदौर में 20 नये मरीज़ों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों में 3-5 साल के बच्‍चे भी शामिल

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.