Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन पीरियड में जरुरतमंदों की समस्या को देखते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी ने उठाया कदम
    Breaking News Headlines झारखंड

    कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन पीरियड में जरुरतमंदों की समस्या को देखते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी ने उठाया कदम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आज 25 मार्च से लगातार आज पांचवें दिन कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन पीरियड में जरुरतमंदों की समस्या को देखते हुए पीड़ित मानवता की सेवा में रक्तदान, अन्नदान एवं इस समय सबसे महत्वपूर्ण हाथ साफ करने के लिए सेनेटाईजर एवं मुंह नाक ढंकने के लिए सेनेटाईजर को वितरित करने का कार्य आज भी किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभुम की टीम ने आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में 20 रक्तदाताओं को रक्तदान हेतु भेजा, वहीं 400 पैकेट साप्ताहिक भोजन के पैकेट मानगो. बर्मामाईन्स, बारीडीह, बिष्टुपुर, बाबूनगर, साकची गोलचक्कर, आमबगान, टुइलाडुंगरी, बेल्डीह बस्ती, भुइयांडीह, सुन्दरनगर, मानगो में वितरित किया गया। वहीं हैंड सेनेटाईजर के दो हजार बोतल सरकारी कार्यालयों सहित अन्य जरुरत के जगहों पर उपलब्ध कराया गया सहित 500 मास्क उपलब्ध कराया गया। रेड क्रॉस द्वारा सारी सेवायें निशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। इन सेवा को प्रदान करने में रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह का निर्देशन है, साथ ही रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, बालमुकुन्द गोयल, पेट्रन आशीफ महमूद, अरुण बांकरेवाल, अशोक मोदी, चन्द्रमोहन सिंह, डी. के. घोष, प्रो. नज्म अंसारी, हाफिजुल रहमान, गौरव सिंह, अरुण गुप्ता, संदीप तापड़िया आशीष अग्रवाल, राधाकान्त वर्मा, अशोक सिंह, अजय झा मुख्य रूप से सक्रिय रहकर रेड क्रॉस के सभी कार्यों सुगमता पूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस के ये कार्य आने वाले दिनों में लगातार जारी रहेंगे। उन्होने कहा कि जल्द ही प्रशासन की ओर शहर के तीनों निकाय और अर्ध शहरी क्षेत्रों में खिचड़ी वितरण केन्द्र संचालित किये जायेंगे, जहां से जरुरतमंदों को दोपहर का भोजन उपलब्ध होगा। ऐसे केन्द्रों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए रेड क्रॉस के सभी सदस्य व कार्यकर्ता तैयार रहें ताकि मानवता की सेवा भावना के साथ हम इस लॉक डाउन के समय सबका ख्याल रख सकें। रेड क्रॉस ने 10 खिचड़ी वितरण केन्द्र हेतु कार्यकर्ताओं के टीम लीडर के साथ भेज दिये गये हैं, जिनके साथ स्थानीय रेड क्रॉस कार्यकर्ता सामंजस्य स्थापित कर उन केन्द्रों में वर्तमान समय में दिये गये दिशा निर्देश के आलोक में कार्रवाई की जायेगी तथा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु दिये गये दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सरकार ने राज्य वासियों के हित में सख्ती से लागू की सीमाबंदी
    Next Article पाकुड़ जिले के 16 मजदूर रांची में फंसे हुए हैं जिसे राज सरकार मदद कर इन्हें पाकुड़ भिजवाए:अजय राय

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.