Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना के संक्रमण से लड़ने में प्रशासन का सहयोग करें – घर में रहें, सुरक्षित रहें
    Breaking News झारखंड

    कोरोना के संक्रमण से लड़ने में प्रशासन का सहयोग करें – घर में रहें, सुरक्षित रहें

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *☆ कोरोना के संक्रमण से लड़ने में प्रशासन का सहयोग करें – घर में रहें, सुरक्षित रहें*

    निजाम खान

    *▪प्रखंड और जिला प्रत्येक स्तर पर पुलिस-प्रशासन एक इकाई के रूप में कार्यरत*
    *▪प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर संपर्क 24 घंटे खुला हुआ है।*
    *▪चार इंटरस्टेट एवं दो इंटरडिस्ट्रिक्ट चेक नाका बनाकर अनावश्यक, अवांछनीय आवागमन पर रोक*

    *- इंद्रजीत महाथा, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा*

    ( *चाईबासा, समाहरणालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी गई जानकारी* )
    =========================

    *कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव एवं रोकथाम हेतु सरकार के आदेशानुसार जिले में संपूर्ण तालाबंदी (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) को लागू किया गया है। इस संदर्भ में उपायुक्त एवं आरक्षी अधीक्षक ने चाईबासा समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता आहूत कर आम जनों को मीडिया के माध्यम से महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। आरक्षी अधीक्षक श्री इंद्रजीत महाथा द्वारा मीडिया को बताए गए मुख्य बिंदु इस प्रकार से हैं-*

    *पुलिस अधीक्षक श्री इंद्रजीत महाथा ने प्रेस वार्ता में आए मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि जिला अंतर्गत सभी थाना प्रभारी एवं थाना की पूरी फोर्स 24 * 7 अहर्निश कार्य करेगी। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित सभी आवश्यक सेवाओं को मदद पहुंचाने में पुलिस- थाना, अनुमंडल और जिला स्तर पर उनकी मदद करेगी। किसी भी तरह की अफवाह को रोकने के लिए पुलिस बल पूर्णत: कृत संकल्पित है। हर तरह की सूचना पर कार्रवाई करने के लिए हम तत्पर हैं।*

    *संदर्भित विभागों के हेल्पलाइन नंबर को पुलिस का सहयोग*

    आरक्षी अधीक्षक ने जानकारी दी कि 100 डायल को प्रमोट किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं से संदर्भित जो नंबर जारी किया गया है वहां पर भी पुलिस के द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा।

    *आवश्यक वस्तुओं के आवागमन में पुलिस करेगी सहयोग*

    पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के माध्यम से आमजन को सूचित किया कि आवश्यक वस्तुएं जो छूट के दायरे में हैं, उन वस्तुओं के परिवहन में यदि कहीं बाधा आती है तो पुलिस अन्य सभी विभागों को मदद पहुंचाएगी

    *चार इंटरस्टेट एवं दो इंटरडिस्ट्रिक्ट चेक नाका*

    आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि एहतियातन 4 अंतरराज्यीय (Interstate) चेक-पोस्ट बनाए गए हैं। नोवामुंडी, जामदा, जैंतगढ़ (जगन्नाथपुर थाना), जराइकेला (मनोहरपुर पुलिस अनुमंडल के अंतर्गत)। इन चार जगह पर अंतरराज्यीय चेक नाका बनाया गया है। यहां पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है, ताकि किसी भी प्रकार के अनावश्यक- अवांछनीय आवागमन को विधि के दायरे में रखते हुए नियंत्रित कर सकें। दो अंतरजिला (इंटर डिस्ट्रिक्ट) चेक नाका- बंदगांव एवं संगाजाटा (पंड्रासाली थाना क्षेत्र अंतर्गत) में बनाए जा रहे हैं।

    *सामाजिक अलगाव ही सबसे महत्वपूर्ण उपाय है*

    आरक्षी अधीक्षक ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग या सामाजिक दूरी ही सबसे कारगर उपाय है।

    *प्रखंड और जिला प्रत्येक स्तर पर पुलिस-प्रशासन एक इकाई के रूप में कार्यरत*

    थाना एवं ब्लाक स्तर पर थाना प्रभारी को प्रशासन के साथ एक इकाई के रूप में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य, आपूर्ति, कल्याण विभाग एवं थाना इकाई प्रखंड प्रशासन के साथ एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर संपर्क 24 घंटे खुला हुआ है।

    *कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर:*
    ————————————————–
    *डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर- 8986607626*
    ————————————————–
    *कंट्रोल रूम, CHC- 7479411489*
    ————————————————–
    *झारखंड टोल फ्री नंबर- 104*
    ————————————————–
    *राज्य कॉल सेंटर- (0651)2261368 / 9955837428*
    ————————————————–
    *रांची, रिम्स कॉल सेंटर- (0651)2542700*
    ————————————————–
    *राष्ट्रीय कॉल सेंटर- 011-23978046*
    =========================

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगौ मांस बेचने व खरीदने वाले को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
    Next Article नाला थाना में शांति समिति की बैठक

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.