नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ट्वीट कर कहा है कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निदेर्शों का गंभीरता से पालन करें. राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है.अब तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 418 हो गई है. आज महाराष्ट्र में 22 नए मामले सामने आए हैं, महाराष्ट्र में अब कुल मरीजों की संख्या 89 हो गई है.वहीं देश में कोरोना वायरस से आंठवी मौत हुई है. ये महाराष्ट में कोरोना वायरस से हुई तीसरी मौत है. कोरोना वायरस से संक्रमित होने और बाद ठीक हुए फिलीपीन के 68 वर्षीय व्यक्ति की मुंबई में मौत हो गई.

