Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला प्रशासन कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु कृतसंकल्प है इसके लिए जरूरी ऐसे सभी कदम उठाया जाएगा:उपायुक्त
    Breaking News Headlines झारखंड

    जिला प्रशासन कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु कृतसंकल्प है इसके लिए जरूरी ऐसे सभी कदम उठाया जाएगा:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    जिला प्रशासन कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु कृतसंकल्प है इसके लिए जरूरी ऐसे सभी कदम उठाया जाएगा:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा प्र से) ने कहा कि चूंकि जामताड़ा के बहुत सारे नागरिक अन्य राज्यों अथवा विदेशो से अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में उनके अंदर कोरोना के लक्षण होने से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग आइसोलेशन सेंटर से भाग भी जाते हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है।

    जामताड़ा में इस स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमित संदिग्धों के लिए अस्पतालों के आलावा जिले के घनी आबादी क्षेत्र से हटकर जो होटल है, उसे चिन्हित कर आइसोलेशन सेंटर में तब्दील किया जाएगा। जहां अन्य राज्यों या विदेशों से आने वाले वैसे नागरिकों जिनके स्वास्थ्य पर नजर रखने हेतु आइसोलेशन सेंटर में रखा जाएगा। ताकि उसको ऐसा ना महसूस हो कि वो बीमार है।

    इसलिए अस्पतालों से दूर और शहर की घनी आबादी से दूर होटल में उन्हें वाईफाई, टेलीविजन, सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं भी जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

    इसके लिए जिले के होटल संचालको के साथ बैठक कर सहयोग हेतु कहा जाएगा।

    अगर होटल संचालक सहयोग नहीं करते हैं तो ऐसे स्थिति में उसको अधिगृहीत कर उसे आइसोलेशन सेंटर बनाया जायेगा और होटल के कर्मचारी को कोरोना से बचाव हेतु प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

    इसके लिए उपायुक्त ने बताया कि दिनांक 24 मार्च दिन मंगलवार को बैठक रखा गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना वायरस को लेकर सही सूचनाएं ही शेयर करें और गलत तरीके से खौफ एकदम ना फैलाएं साथ ही गलत पैनिक फैलाने से बचे:उपायुक्त
    Next Article झारखंडवासियों की सुरक्षा हेतु सरकार जरूरी कदम उठा रही है:हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.