Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा स्तर को बेहतर करना हम सभी की प्राथमिकताःउपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    शिक्षा स्तर को बेहतर करना हम सभी की प्राथमिकताःउपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ शिक्षा स्तर को बेहतर करना हम सभी की प्राथमिकताः उपायुक्त….*
    ==================
    *■ लंबित पड़े कार्याें को ससमय करें पूर्णः उपायुक्त….*
    ==================
    *■ स्कूलों में साफ-सफाई व स्वच्छता पर दें विशेष ध्यानः उपायुक्त….*
    ==================
    उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सबंधित मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा की कोरोना महामारी कि वजह से विद्यालयों में पठन-पाठन से संबंधित सामान्य कक्षाएं स्थगित रहेंगी परंतु पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने निर्धारित तिथी से ही होंगी साथ ही शिक्षक विद्यालय आएंगे एवं मूल्यांकन आदि के कार्य करेंगे। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन साफ- सफाई का समुचित ध्यान रखेंगे। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग से संबंधित हाई कोर्ट के लंबित मामलों की जानकारी ली एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निदेश दिया कि सारे मामलों निरीक्षण करते हुए आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जल्द से जल्द सभी मामलों का समाधान कराये साथ ही शिक्षकों के नियुक्ति, वेतन, एच०आर०एम०एस०, शिक्षक प्रमाणपत्र जांच आदि के कार्यो को भी जल्द से जल्द पूर्ण कर लें।
    बैठक के दौरान उपायुक्त ने साथी एप्प के कार्यो की समीक्षा करते हुए जिले में किये जा रहे कार्यो यथा- बी०आर०पी०ध्सी०आर०पी० के द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण, निरीक्षण के उपरांत रिपोर्ट एवं फोटो अपलोड आदि के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। उपायुक्त ने प्रखण्ड वाइज बी०आर०पी०ध्सी०आर०पी० के द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण के कार्यो की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया कि वैसे बी०आर०पी०ध्सी०आर०पी० जिनके द्वारा लक्ष्य के हिसाब से विद्यालयों का निरीक्षण नही किया जाता है उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही की जाय। उपायुक्त ने शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार के उद्देश्य से शिक्षकों के रेशनलाईजेशन की बात कही। इस हेतु उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया कि जिले के शिक्षकों की सूची तैयार करे।
    उपायुक्त ने कहा कि वैसे शिक्षक, बी०आर०पी०ध्सी०आर०पी०, रसोइया, कर्मी जिनके द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है इसकी सूची तैयार किया जाय। जिला स्तर पर सभी को सम्मानित किया जाएगा। इस तरह से अन्य लोगो मे भी एक तरह का संदेश जाएगा एवं अन्य लोग भी बेहतर करने हेतु प्रेरित होंगे।
    *● क्या है शिक्षा साथी एप्प ….*
    उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि शिक्षा साथी एप्प्स के माध्यम से निरीक्षकों सहित ब्लॉक स्तर के शिक्षा अधिकारियों को स्कूल में पहुंच कर विद्यालय का निरीक्षण करना पड़ेगा। इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा साथी एप तैयार किया गया है।
    अब स्कूलों में निरीक्षण करने वालों को अपनी रिपोर्ट मौके से एप पर अपलोड करनी पड़ेगी। इस एप्प के माध्यम से फर्जी तरीके से विद्यालयों के निरीक्षण का कार्य रुकेगा।
    *बैठक में उपरोक्त के अलावे* जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती माधुरी कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्रीमती वीणा कुमारी, जिला समन्वयक सुजीत कुमार, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, बी०आर०पी०ध्सी०आर०पी० उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग की ओर से गदड़ा पंचायत के लोगों के बीच करोना वायरस से बचने के उपाय बताए गए , डिटॉल साबुन एवं घरेलू नुस्खे वाली औषधीय पौधे वितरित किए गए
    Next Article जल्द लगेगा मंदिर के सभी प्रवेश द्वार में थर्मल स्कैनरःउपायुक्त

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.