Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जल्द लगेगा मंदिर के सभी प्रवेश द्वार में थर्मल स्कैनरःउपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    जल्द लगेगा मंदिर के सभी प्रवेश द्वार में थर्मल स्कैनरःउपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ जल्द लगेगा मंदिर के सभी प्रवेश द्वार में थर्मल स्कैनरः- उपायुक्त….*
    ==================
    *● स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने जारी किया एडवाइजरी:- उपायुक्त….*
    =================
    देश में कोरोना वायरस के खतरें को देखते हुए आज दिनांक 19.03.2020 को उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में मंदिर कार्यालय में पंडा धर्म रक्षिणी सभा के सभी सदस्यों, तीर्थ पुरोहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की गयी। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया कि आगामी 31 मार्च तक बाहर से आने वाले श्रद्धालु बाबा मंदिर में पूजा अर्चना नही कर सकेंगे। इस दौरान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने बाबा मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते वर्तमान समय में बाबा मंदिर में पूजा पाठ करने से आप सभी बचे, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावे उन्होंने जानकारी दी कि देशभर में कई प्रसिद्ध मंदिरों को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बंद करने का फैसला भी लिया जा चुका है।
    ज्ञात हो कि तीर्थ पुरोहितों द्वारा बाबा की विधिवत्त पूजा-अर्चना, श्रृंगार पूजा, संध्या आरती पूर्व की भांति चलती रहेगी। साथ ही 31 मार्च तक मंदिर के सभी कार्यक्रमों में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा मंदिर को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
    बैठक के पश्चात उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने मंदिर प्रांगण व आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने हेतु प्रतिदिन यहां आने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं के तादाद को देखते हुए मंदिर परिसर में जगह-जगह पर कोरोना वायरस से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियां, इसके शुरूआती लक्षण, कोरोना से बचाव हेतु क्या करें एवं क्या न करें आदि से संबंधित जानकारी बैनर-पोस्टर के माध्यम से पूरे मंदिर प्रांगण व आस-पास के क्षेत्रों में लगाये गये है। इसके अलावे मंदिर प्रांगण के साफ-सफाई करने की आवृति को भी बढ़ा दिया गया है। साथ हीं मंदिर प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु हैण्ड वाॅश, साबुन की भी व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि मंदिर के सफाई कर्मियों को मास्क पहनकर साफ-सफाई करने एवं इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ हीं मंदिर में आने-वाले श्रद्धालुओं, पुजारियों, बेलपत्र-फूल विक्रेताओं एवं आस-पास के दुकानदारों व अन्य लोगों से अपील की गयी है कि वे साफ-सफाई पर विशेष दें, ताकि मंदिर व इस प्रकार के अन्य सामुदायिक स्थलों में होने वाले भीड़ के वजह से कोरोना वायरस का खतरा न रहे एवं इससे लोगों का बचाव हो सके। साथ हीं उन्होंने बाबा मंदिर आने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं से भी अपील करते हुए कहा है कि साफ-सफाई में आप सभी का सहयोग आपेक्षित है।
    इसके अलावा उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस को लेकर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और नाहीं पैनिक होने की आवश्यकता है। साफ-सफाई के साथ भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से पर बचे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा स्तर को बेहतर करना हम सभी की प्राथमिकताःउपायुक्त
    Next Article 14 अप्रैल तक सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान, पुस्कालय पूर्ण रूप से रहेंगे बंद, आदेश के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्यवाई:उपायुक्त

    Related Posts

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.