स्व. निर्भय सिंह की स्मृति में नि:शुल्क दंत जांच शिविर, 250 से अधिक बच्चों व अभिभावकों ने उठाया लाभ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। कशीडीह स्थित डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में शनिवार को स्वर्गीय निर्भय सिंह की स्मृति में जगजीत डेंटल क्लिनिक की ओर से नि:शुल्क दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन विद्यालय के ट्रस्टी अभय सिंह ने स्व. निर्भय सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. जगजीत, प्रतीक त्रिवेदी और प्राचार्या श्रीमती नायर ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्राचार्या श्रीमती नायर ने शिविर को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया। डॉ. जगजीत ने कहा कि पांच चिकित्सकों और चार तकनीशियनों की टीम ने लगभग 250 बच्चों एवं अभिभावकों की दंत जांच की। जरूरतमंदों को नि:शुल्क एक्स-रे और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। आयोजन की सफलता में प्रतीक त्रिवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

