बारीडीह हाई स्कूल में बच्चों की फाइलेरिया जाँच
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 27 नवंबर। जिला मलेरिया पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर बारीडीह हाई स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 1 एवं 2 के सभी विद्यार्थियों की माइक्रो फाइलेरिया (हाथी पांव) जाँच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय परिसर में ही बच्चों की जाँच की। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से कार्यक्रम में सहयोग करने और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। विद्यालय ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है।

