28-29 नवंबर को होगा 13वां नेशनल हो यूथ मीट ‘षिरजोन-2026’
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से 28 और 29 नवंबर को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में 13वें नेशनल हो यूथ मीट ‘षिरजोन-2026’ का आयोजन होगा। गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि कार्यक्रम में देशभर से हो समाज के युवा शामिल होंगे। इसमें पारंपरिक नृत्य, फैशन शो, ड्रामा, पेंटिंग, खेलकूद और जनजातीय खानपान एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी होगी। साथ ही पांचवीं अनुसूची, पेसा कानून, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, रोजगार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सहित 10 विषयों पर चर्चा होगी।
प्रेस वार्ता में आयोजन समिति की उपाध्यक्ष निकिता सोय, कोषाध्यक्ष सरस्वती सावैयाँ, सचिव वीना दिग्गी, सचिव रोशनी बोयपाई, युवा महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली, जिला उपाध्यक्ष रवि सावैयाँ, डीबर पुरती, जेना सोय, लालमोहन जुमुदा, निरल हेंब्रम, चरण उग्रसंडी, राषिका केराई, राजेश पूर्ति, राम दहन बांकिरा, बीरेन केराई, राज जोंको, सिकंदर कुंकल, पीया बनरा, लक्ष्मी पूर्ति, सुनीता गगराई और अमीषा गगराई उपस्थित थे।

