डीबीएमएस कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू, सोलर पैनल का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। 25 से 27 नवंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन और शिक्षण पद्धति की जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर चेयरपर्सन डॉ. बी. चंद्रशेखर ने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पित श्रेष्ठ शिक्षकों का निर्माण करना है। प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं कॉलेज के नियमों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती ललिता चंद्रशेखर और डॉ. बी. चंद्रशेखर ने कॉलेज में स्थापित सोलर पैनल का उद्घाटन किया। इसे स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

