Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पालकी साहिब के भव्य स्वागत पर सीजीपीसी ने साकची गुरुद्वारा कमिटी को किया सम्मानित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पालकी साहिब के भव्य स्वागत पर सीजीपीसी ने साकची गुरुद्वारा कमिटी को किया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पालकी साहिब के भव्य स्वागत पर सीजीपीसी ने साकची गुरुद्वारा कमिटी को किया सम्मानित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पालकी साहिब के भव्य स्वागत पर सीजीपीसी ने साकची गुरुद्वारा कमिटी को किया सम्मानित
    पालकी साहिब के भव्य स्वागत पर सीजीपीसी ने साकची गुरुद्वारा कमिटी को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व पर 24 नवंबर को निकाले गए भव्य नगर कीर्तन के दौरान साकची गुरुद्वारा साहिब में पालकी साहिब के श्रद्धामय एवं ऐतिहासिक स्वागत की चहुंओर सराहना हुई। पुष्पवर्षा, आकर्षक विद्युत सज्जा और आतिशबाजी ने स्वागत को यादगार बना दिया। आयोजन की सफलता पर गुरुवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने सेंट्रल दीवान के अवसर पर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधान निशान सिंह ने कहा कि पालकी साहिब का स्वागत करना कमिटी और संगत के लिए सौभाग्य है। यह सम्मान सभी श्रद्धालुओं और सेवादारों का है। महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले ने बताया कि साकची गुरुद्वारा साहिब में लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू और सुखविंदर सिंह निक्कू ने कहा कि स्वागत की भव्यता को सिख संगत के साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी खूब सराहा। निशान सिंह और परमजीत सिंह काले ने गुरु महाराज का शुक्राना अदा करते हुए सभी सेवादारों, सहयोगियों, श्रद्धालुओं और नगरवासियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, सुरजीत सिंह छीते, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतिंदर सिंह रोमी, अजायब सिंह बरियार, बलबीर सिंह धंजल, श्याम सिंह, जगमिंदर सिंह, नानक सिंह, बॉबी सिंह, हरविंदर सिंह, मनोहर सिंह मित्ते, त्रिलोचन सिंह तोची, जसपाल सिंह, प्रवक्ता बलजीत संसोआ, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह सहित कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सेवा में सिख नौजवान सभा, साकची के सदस्यों तथा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जतिंदरपाल कौर, मंजीत कौर, सतनाम कौर, अवतार कौर, हरजिंदर कौर और नरिंदर कौर ने योगदान दिया। सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्थे की सदस्य राज कौर, गुरमीत कौर और कमलजीत कौर सहित अन्य सेवादारों ने भी अपनी सेवाएं अर्पित कीं।
    प्रकाश पर्व साकची गुरुद्वारा सिख समुदाय सीजीपीसी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रांची रवाना, परविंदर सिंह ने किया नेतृत्व
    Next Article बिरसानगर की बिजली समस्याओं को लेकर 28 नवंबर को डीवीसी कार्यालय का घेराव

    Related Posts

    अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने किया नमन, संविधान के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

    November 26, 2026

    जाति आधारित जनगणना और आरक्षण की मांग, मूलनिवासी संघ ने डीसी को सौंपा मांगपत्र

    November 26, 2026

    बिरसानगर की बिजली समस्याओं को लेकर 28 नवंबर को डीवीसी कार्यालय का घेराव

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने किया नमन, संविधान के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

    जाति आधारित जनगणना और आरक्षण की मांग, मूलनिवासी संघ ने डीसी को सौंपा मांगपत्र

    बिरसानगर की बिजली समस्याओं को लेकर 28 नवंबर को डीवीसी कार्यालय का घेराव

    पालकी साहिब के भव्य स्वागत पर सीजीपीसी ने साकची गुरुद्वारा कमिटी को किया सम्मानित

    संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रांची रवाना, परविंदर सिंह ने किया नेतृत्व

    संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, उपायुक्त की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया हिस्सा

    विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण की खबर प्रसारित करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती

    बहन की शादी की खुशियां छोड़ ड्यूटी पर लौटा सिपाही, फिर मौत की खबर ने हिला दिया पुलिस महकमा! आखिर वर्दी पहनने वालों की जिंदगी का जिम्मेदार कौन!

    जानें आपके सितारे आज क्या बोलते हैं

    क्या अखिलेश यादव कांग्रेस से गठबंधन के नाम पर उसकी हैसियत तय करना चाहते हैं?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.