Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, उपायुक्त की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया हिस्सा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, उपायुक्त की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया हिस्सा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, उपायुक्त की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया हिस्सा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    संविधान दिवस के अवसर पर दिनांक 26 नवंबर 2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री राजीव रंजन की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया, जिसे सभागार में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ दोहराया।

    इस अवसर पर उपायुक्त ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

    जिला अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों, प्रखंड कार्यालयों में भी पूर्वाह्न 11:00 बजे संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। सभी संबंधित कार्यालयों में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के मूल आदर्शों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करना है।

    प्रस्तावना भारतीय संविधान लोकतांत्रिक मूल्य समाहरणालय संविधान दिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक भूषण बाड़ा प्रकरण की खबर प्रसारित करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती

    Related Posts

    विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण की खबर प्रसारित करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती

    November 26, 2026

    बहन की शादी की खुशियां छोड़ ड्यूटी पर लौटा सिपाही, फिर मौत की खबर ने हिला दिया पुलिस महकमा! आखिर वर्दी पहनने वालों की जिंदगी का जिम्मेदार कौन!

    November 26, 2026

    जानें आपके सितारे आज क्या बोलते हैं

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, उपायुक्त की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया हिस्सा

    विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण की खबर प्रसारित करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती

    बहन की शादी की खुशियां छोड़ ड्यूटी पर लौटा सिपाही, फिर मौत की खबर ने हिला दिया पुलिस महकमा! आखिर वर्दी पहनने वालों की जिंदगी का जिम्मेदार कौन!

    जानें आपके सितारे आज क्या बोलते हैं

    क्या अखिलेश यादव कांग्रेस से गठबंधन के नाम पर उसकी हैसियत तय करना चाहते हैं?

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    गेट से वार्ता की मेज तक पहुंचा संघर्ष, इंडेन प्लांट में कामकाज बहाल

    दो साल बाद भी अधूरा रंकणी मंदिर का सुंदरीकरण, शौचालय तक नहीं बना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.