टंडवा में पुलिस व राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
चतरा : टंडवा थाना क्षेत्र में पुलिस व कुख्यात राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान गैंग का एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया. घटना की पुष्टि एसपी अनिमेष नैथानी ने की है. घायल अपराधी की पहचान व मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी. जानकारी के अनुसार राहुल गैंग के कई सदस्य टंडवा थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. मुठभेड़ की घटना में शामिल अपराधी एवीएस कंपनी आम्रपाली और हजारीबाग के चौपारण में होटल में फायरिग की घटना में था शामिल। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर कार्रवाई की।

