राहुल गांधी खूंटी में ग्रामसभा प्रधानों से करेंगे संवाद, पेसा कानून के क्रियान्वयन की तैयारी तेज
प्रदेश कांग्रेस की बैठक में आदिवासी अधिकारों और ग्रामसभाओं को सशक्त बनाने पर मंथन, 60 प्रतिशत काम पूरा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। राहुल गांधी के प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर मंगलवार को राजकीय अतिथिशाला, मोरहाबादी में प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पेसा पर्यवेक्षकों के साथ कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और ग्रामसभाओं को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए।
प्रदीप यादव ने बताया कि पेसा कानून को लेकर पर्यवेक्षकों को अलग-अलग प्रखंडों की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष 40 प्रतिशत कार्य के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी अपने प्रस्तावित दौरे में खूंटी में ग्रामसभा प्रधानों के साथ संवाद करेंगे।
पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि पेसा कानून को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए ग्रामसभा प्रधानों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी देना जरूरी है।

