सायरा मुंडा के निधन पर मुखिया संघ ने जताया शोक
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर जिला मुखिया संघ ने शोक व्यक्त किया है। जिला मुखिया संघ, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष कान्हु मुर्मू और जमशेदपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष राकेश चंद्र मुर्मू के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और संवेदना जताई।
पदाधिकारियों ने दिवंगत सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में दोनों मुखिया संघ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मौके पर नीनू कुदादा, धनमुनी मार्डी, मायावाती टुडू, सुमि केरायी, सिंगों मुर्मू, भारत जोड़ा, जमुना हांसदा, बसंती गुप्ता, मनोज मुर्मू और जोबा मार्डी समेत अन्य उपस्थित थे।

