पिंकी कुमारी और बेटी की मौत पर कुशवाहा संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मानगो केदार बगान निवासी पिंकी कुमारी और उनकी चार वर्षीय बेटी की मौत पर कुशवाहा संघ, जमशेदपुर ने दुख जताते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को साकची स्थित कुश भवन में प्रेसवार्ता कर संघ ने महिला प्रताड़ना की निंदा की और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही दिवंगत पिंकी की दो बच्चियों के इलाज और देखभाल में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
प्रेसवार्ता में रामकुमार सिंह, रामानंद भक्त, नवल किशोर प्रसाद, सुशील सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, गोपाल प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

