जमशेदपुर। बिहार एसोसिएशन के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में बुधवार को लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के बिनोद यानी अभिनेता अशोक पाठक शामिल होंगे। राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे से आयोजित कार्यक्रम में वे अभिनय की बारीकियों से रूबरू कराने के साथ अपने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एसके बेहरा होंगे।
22 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित शताब्दी समारोह की थीम ‘अ सेंचुरी ऑफ सर्विस एंड EDUCATION- बिल्डिंग अ लेगेसी, शेपिंग द फ्यूचर’ रखी गई है। समारोह में शिक्षा, युवा नेतृत्व, औद्योगिक विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और मीडिया जैसे विषयों पर बौद्धिक सत्रों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, 26 नवंबर को प्रसिद्ध कवि एवं लेखक नीलोत्पल मृणाल अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे।

