Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व
    गुरु नानक देव जी की वाणी और विचार युगों-युगों तक मानवता का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे : अमरप्रीत सिंह काले आज मानवता और इंसानियत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लेने का दिन है : काले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : प्रथम गुरु एवं संपूर्ण मानवता को प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाले श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित भव्य नगर कीर्तन में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले सम्मिलित हुए। इस अवसर पर काले ने नगर कीर्तन में शामिल होकर श्रद्धापूर्वक शीश नवाया तथा गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पंच प्यारों एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन कर समस्त साध-संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज का जीवन, उनकी वाणी और उनकी महान शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। उनका दिया हुआ संदेश ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ हमें परमात्मा का स्मरण करने, ईमानदारी से परिश्रम करने और अपनी कमाई को जरूरतमंदों के साथ बांटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव, समानता एवं मानव सेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज में एकता, भाईचारे तथा परस्पर सम्मान की भावना को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। काले ने कहा कि जमशेदपुर की धरती सदैव सामाजिक सौहार्द, धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की मिसाल रही है। ऐसे पावन आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को सेवा, समर्पण, सद्भाव और मानवता के मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। अंत में काले ने वाहेगुरु जी के श्री चरणों में अरदास करते हुए समस्त मानव समाज के सुख, शांति, समृद्धि, आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ संपूर्ण विश्व के कल्याण और खुशहाली की कामना की – साथ ही उन्होंने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, स्त्री सत्संग सभा , सिख नौजवान सभा , अकाली दल , सभी गुरुद्वारा प्रबंधक समितियाँ , सभी सेवा करने वाले संस्थाओं , सड़क सफ़ाई करने वाले स्वयंसेवक, जिला प्रशासन एवं पुलिस , मीडिया एवं ऐसे सभी का आभार एवं धन्यवाद दिया जिन्होंने परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अपनी सार्थक भूमिका निभाई है ।
    अमरप्रीत सिंह काले गुरु नानक देव जी नगर कीर्तन प्रकाश पर्व
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुबोध पात्रो की मौत के बाद न्याय की मांग, 48 घंटे से टाटा मोटर्स के गेट पर धरना जारी

    Related Posts

    सुबोध पात्रो की मौत के बाद न्याय की मांग, 48 घंटे से टाटा मोटर्स के गेट पर धरना जारी

    November 24, 2026

    गुरु पर्व पर जिला कांग्रेस का सेवा शिविर, नगर कीर्तन का अंगवस्त्र भेंट कर किया स्वागत

    November 24, 2026

    वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की नवंबर माह की ऑनलाइन गोष्ठी सम्पन्न, 14 रचनाकारों ने किया काव्य पाठ

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले

    सुबोध पात्रो की मौत के बाद न्याय की मांग, 48 घंटे से टाटा मोटर्स के गेट पर धरना जारी

    गुरु पर्व पर जिला कांग्रेस का सेवा शिविर, नगर कीर्तन का अंगवस्त्र भेंट कर किया स्वागत

    वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की नवंबर माह की ऑनलाइन गोष्ठी सम्पन्न, 14 रचनाकारों ने किया काव्य पाठ

    नौ समूहों की कंठ नाटक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

    भाव के अभाव में किया गया कार्य जड़ता को जन्म देता है

    25 वर्षों से नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं की सेवा कर रहा झामुमो का सहायता शिविर

    कार्तिक पूर्णिमा पर जमशेदपुर के नदी घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दोमुहानी संगम पर विधायक सरयू राय ने लगाई आस्था की डुबकी

    पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ करने की तैयारी, 6 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

    5 साल की नौकरी जरूरी नहीं, 240 दिन काम करने पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.