राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में साकची स्थित बागे जमशेद गोलचक्कर के समीप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के बीच पानी की बोतलें, बिस्कुट और चिप्स का बड़े पैमाने पर वितरण किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, प्रेम, भाईचारे, समानता और निस्वार्थ सेवा का संदेश देती हैं। उनके विचारों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों और समुदायों के बीच सामाजिक सद्भाव एवं एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नगर कीर्तन के सेवा शिविर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया तथा प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय खां, रियाजुद्दीन खान, राकेश तिवारी, राजकिशोर यादव, योगेंद्र सिंह यादव, ब्रजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, अमित श्रीवास्तव, सुशील तिवारी, मकसूद आलम, गुरदीप सिंह, उदय कुमार सिंह, प्रताप यादव, अमरजीत नाथ मिश्र, ज्योति मिश्र, अपर्णा गुहा, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, मनोज उपाध्याय, रईस रिजवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

