बहरागोड़ा में किसान मेला सह प्रदर्शनी, आधुनिक खेती की दी गई जानकारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बहरागोड़ा
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को बिरसा कृषक पाठशाला सह कृषि प्रक्षेत्र में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसका आयोजन परियोजना निदेशक, आत्मा, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा 20-सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि असित मिश्रा, बीडीओ केशव भारती, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम और पाटपुर राजलाबांध पंचायत के मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। उन्हें आधुनिक खेती की पद्धतियों, नवीन कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी के माध्यम से कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की गतिविधियों से भी किसानों को अवगत कराया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक कर उनकी आय और आजीविका को मजबूत बनाना है।
कार्यक्रम का संचालन सत्यवान पैड़ा ने किया। मौके पर राजू सरकार, दीपक, रतन बाला सहित किसान मित्र और बड़ी संख्या में स्थानीय कृषक उपस्थित थे।

