पोटका के रामगढ़ आश्रम में 59वें विष्णु महायज्ञ की तैयारी को लेकर बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
हाता स्थित प्राचीन गुरुकुल रामगढ़ आश्रम में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय 59वें विष्णु महायज्ञ एवं अखंड हरिनाम संकीर्तन की तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए आश्रम परिसर में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता आश्रम समिति के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने की।
बैठक में यज्ञ के सफल आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से आयोजन के लिए स्वयंसेवकों की टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। शेष तैयारियों और अन्य मुद्दों पर अगली बैठक में चर्चा की जाएगी।
बैठक में दिलीप पांडा, अनिरुद्ध गोप, सुनील कुमार दे, राज कुमार साव, जसवंत महतो, सूरज कर, पप्पू पांडेय, महेश बियानी और पंकज राणा समेत अन्य उपस्थित थे।

