Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची। झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उत्कृष्ट विधायक, पूर्व विधायकों, विधानसभा के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
    इस वर्ष मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन किया गया। साथ ही ‘विधानमंडल का व्याकरण’ पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ।
    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, जहां राज्य के आम लोगों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए फैसले लिए जाते हैं। यह केवल एक संवैधानिक संस्था नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, मानवता और जनकल्याण का प्रतीक है। इसकी गरिमा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की ताकत को पूरी दुनिया स्वीकार करती है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा राज्य के भविष्य, विकास की दिशा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच है। यहां सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
    उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में झारखंड सरकार की पहल को देश के दूसरे राज्य भी सराह रहे हैं। राज्य की कई योजनाएं और नीतियां दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्ष 2050 के झारखंड की तस्वीर को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है। हमारा प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियों को विकसित, समृद्ध और सशक्त झारखंड मिले। अलग राज्य के निर्माण में पूर्वजों, आंदोलनकारियों और राज्यवासियों के संघर्ष एवं बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सपनों को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
    कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो एवं नवीन जायसवाल, विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार सहित विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    उत्कृष्ट विधायक झारखंड विधानसभा निरल पूर्ति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिमना लेक में आयोजित हुआ TSAF स्विमथॉन 2.0, सात राज्यों के 121 तैराकों ने दिखाया दमखम
    Next Article 21 साल बाद मुख्यमंत्री के हाथों सोनपुर मेले का उद्घाटन, 32 दिनों तक चलेगा विश्व प्रसिद्ध मेला

    Related Posts

    21 साल बाद मुख्यमंत्री के हाथों सोनपुर मेले का उद्घाटन, 32 दिनों तक चलेगा विश्व प्रसिद्ध मेला

    November 22, 2026

    डिमना लेक में आयोजित हुआ TSAF स्विमथॉन 2.0, सात राज्यों के 121 तैराकों ने दिखाया दमखम

    November 22, 2026

    खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को भारी वाहनों की नो एंट्री

    21 साल बाद मुख्यमंत्री के हाथों सोनपुर मेले का उद्घाटन, 32 दिनों तक चलेगा विश्व प्रसिद्ध मेला

    झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित

    डिमना लेक में आयोजित हुआ TSAF स्विमथॉन 2.0, सात राज्यों के 121 तैराकों ने दिखाया दमखम

    खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा, वहां से विदाई पर बोलीं- यह विद्यालय मेरा परिवार है

    एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को नई फायर जीप एवं हाई प्रेशर एयर कंप्रेसर समर्पित

    दो दिन के अभियान में 182 नए मतदाता बनाने के लिए आए आवेदन।23 के नाम हटाने की तैयारी।

    19 फरवरी 2027 को जयंती पर स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा, भूमिपूजन के साथ तेज हुआ जनसहयोग अभियान

    सुशासन दिवस को लेकर जदयू नगर परिषद बखरी की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.