Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां
    Headlines खबरें राज्य से खेल पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    खेल मैदान में जीत की होड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस में दौड़, कबड्डी, कूद और मनोरंजक स्पर्धाओं का रोमांच; खेलों से बच्चों का आत्मविश्वास और भविष्य संवारने का संदेश
    बेगूसराय/ राष्ट्र संवादब्यूरो
    जीत की ललक, बेहतर प्रदर्शन का जुनून और मैदान में अपनी प्रतिभा साबित करने का उत्साह। सुसंस्कार शिक्षा निकेतन, तेघड़ा में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस बच्चों की ऊर्जा, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का जीवंत उत्सव बन गया। रोमांचक मुकाबलों, बच्चों की उमंग और तालियों की गूंज से विद्यालय परिसर उत्सवमय रहा। विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों के प्रदर्शन को देखकर उपस्थित अभिभावकों ने भी सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया।
    विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. रणधीर ने खेल दिवस का विधिवत उद्घाटन किया, जबकि शिक्षक मंजेश कुमार ने संचालन किया। रनिंग रेस, गोला फेंक, ऊंची व लंबी कूद, कबड्डी, कैरम बोर्ड, धीमी साइकिल दौड़ और जलेबी-रस चम्मच रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। दूसरे दिन कबड्डी, जलेबी-रस चम्मच रेस और धीमी साइकिल दौड़ विशेष आकर्षण रही। बच्चों ने हर स्पर्धा में अपनी क्षमता साबित करने के लिए पूरा दमखम लगाया।
    डॉ. रणधीर ने कहा कि खेल बच्चों के भविष्य निर्माण और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व और टीम भावना विकसित होती है। जीत उन्हें आगे बढ़ने का उत्साह देती है, जबकि हार धैर्य, आत्ममंथन और दोबारा बेहतर करने की सीख देती है। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी नियमित भागीदारी करनी चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और चुनौतियों से लड़ने का साहस ही उन्हें भविष्य में सफल और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करता है।
    अभिभावक भोला सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल महोत्सव बच्चों की प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समापन पर विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र तथा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ खेल महोत्सव संपन्न हुआ।

    खेल दिवस तेघड़ा बेगूसराय सुसंस्कार शिक्षा निकेतन स्कूली खेल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा, वहां से विदाई पर बोलीं- यह विद्यालय मेरा परिवार है

    Related Posts

    21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा, वहां से विदाई पर बोलीं- यह विद्यालय मेरा परिवार है

    November 22, 2026

    एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को नई फायर जीप एवं हाई प्रेशर एयर कंप्रेसर समर्पित

    November 22, 2026

    दो दिन के अभियान में 182 नए मतदाता बनाने के लिए आए आवेदन।23 के नाम हटाने की तैयारी।

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा, वहां से विदाई पर बोलीं- यह विद्यालय मेरा परिवार है

    एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को नई फायर जीप एवं हाई प्रेशर एयर कंप्रेसर समर्पित

    दो दिन के अभियान में 182 नए मतदाता बनाने के लिए आए आवेदन।23 के नाम हटाने की तैयारी।

    19 फरवरी 2027 को जयंती पर स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा, भूमिपूजन के साथ तेज हुआ जनसहयोग अभियान

    सुशासन दिवस को लेकर जदयू नगर परिषद बखरी की बैठक

    बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पांच दिवसीय अभियान का विधिवत किया शुभारंभ

    किसानों-मजदूरों की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करेगी भाकपा, 3 दिसंबर को जेल भरो अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान।

    जानलेवा हमले के आरोपी को बखरी पुलिस ने समस्तीपुर से दबोचा

    सुबोध पात्रो की मौत पर टाटा मोटर्स गेट पर हंगामा, स्थायी नौकरी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.