Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कार हटाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट और हंगामा; थाने में शिकायत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कार हटाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट और हंगामा; थाने में शिकायत

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    1. कार हटाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट और हंगामा; थाने में शिकायत

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर

     

    आदित्यपुर थाना क्षेत्र के त्रिपुरारी कॉलोनी रोड नंबर-2 स्थित मांझी टोला में रास्ते से कार हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला मारपीट और हंगामे तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की ओर से आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

     

    एक पक्ष के अमन कुमार सिंह ने पड़ोसी शंकर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रमोद सिंह और 10-15 अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट तथा घर का गेट तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, 20 नवंबर की रात करीब आठ बजे अमन कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में शंकर प्रसाद सिंह की कार खड़ी थी। साइड मांगने पर विवाद शुरू हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे अमन की मां, बहन और भाई के साथ भी धक्का-मुक्की व मारपीट किए जाने का आरोप है। इसमें उनकी छोटी बहन की दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई।

     

    अमन का आरोप है कि बाद में 4-5 वाहनों से पहुंचे 10-15 लोगों ने उनके घर का गेट तोड़ने का प्रयास किया। सूचना पर उनके पिता और पुलिस मौके पर पहुंचे। अमन ने निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। दूसरे पक्ष ने भी थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूरे कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाएगा विहिप, महाअभियान शुरू

    Related Posts

    पूरे कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाएगा विहिप, महाअभियान शुरू

    November 22, 2026

    निर्भय सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 214 यूनिट रक्त संग्रहित

    November 22, 2026

    डॉ. ऋचा अंगिक एओएमएसआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्वाचित, तीसरे सर्वाधिक वोट मिले

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कार हटाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट और हंगामा; थाने में शिकायत

    पूरे कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाएगा विहिप, महाअभियान शुरू

    निर्भय सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 214 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. ऋचा अंगिक एओएमएसआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्वाचित, तीसरे सर्वाधिक वोट मिले

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बागबेड़ा-जुगसलाई नगर इकाई की घोषणा, 50 से अधिक युवाओं ने ली सदस्यता

    रोजगार मेले में 311 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 15 को मिला ऑफर लेटर*l

    जिले में 47 परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश

    महापर्वों का आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न होने पर गोविंदपुर थाना प्रभारी सम्मानित

    पेनाल्टी शूटआउट में काली मंदिर मनोहरपुर बना चैंपियन, मिला एक लाख का पुरस्कार

    साकची पुस्तक मेले में छाई ‘मैं हेमंत’, युवाओं के बीच बढ़ी लोकप्रियता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.