कैबुल मुखी समाज का ‘उत्कर्ष-2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 250 बच्चों ने लिया भाग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। कैबुल मुखी समाज, गोलमुरी की ओर से भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीडब्ल्यूए हॉल में ‘उत्कर्ष-2026’ का आयोजन किया गया। समाज के सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 250 बच्चों ने चित्रांकन, भाषण, मॉडल निर्माण एवं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि महावीर मुखी, विशिष्ट अतिथि कैबुल कंपनी के महाप्रबंधक आरबी सिंह तथा सम्मानित अतिथि मुखी समाज झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष शशिभूषण मुखी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने का सुझाव दिया। वहीं आरबी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है तथा वैज्ञानिक सोच और तार्किक क्षमता का विकास होता है।
कार्यक्रम में गुरुचरण मुखी ने स्वागत भाषण दिया। संचालन संजना मुखी एवं प्रीशी मुखी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन निखिल महानन्द ने किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम: चित्रांकन के सब जूनियर वर्ग में देबजोत सिंह प्रथम, आयुषी थापा द्वितीय और मीणाल गुप्ता तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में खुशी प्रथम, वैभवी द्वितीय और आदशी मुखी तृतीय तथा सीनियर वर्ग में रौनक कुमार प्रथम, विवेक कुमार पांडे द्वितीय और कृष्णा कुमार तृतीय रहे।
भाषण प्रतियोगिता में ऋषिका मुखी प्रथम, नीरज कुमार मुखी द्वितीय और मोहम्मद अरहम दाऊद तृतीय रहे। मॉडल निर्माण में जॉयदीप पॉल प्रथम, सारिका सोना द्वितीय और नीरज कुमार मुखी तृतीय रहे। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में अनिशा कुमारी प्रथम, प्रीति कुमारी द्वितीय और यशवनी कुमारी तृतीय रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुचरण मुखी, रुपेश मुखी, डेविड मुखी, निखिल महानन्द, सुजल मुखी, मिहिर मुखी, देवेश मुखी, डब्लू, आर्यन मुखी, शाहिल मुखी, प्रभात मुखी, गुरुबचन मुखी, गोपाल मुखी एवं शिवनाथ मुखी सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।