चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का हवाई सेवा पर असर, रांची से 14 उड़ानें रद्द
घना कोहरा और खराब मौसम बना बाधा, एयरपोर्ट पर यात्रियों को हुई परेशानी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से झारखंड में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। लगातार बारिश, घने कोहरे और खराब मौसम के कारण शनिवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित होने वाली 14 उड़ानें रद्द कर दी गईं। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रद्द उड़ानों में दिल्ली की चार, कोलकाता की दो और अन्य शहरों की एक-एक उड़ान शामिल हैं। इससे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई।
तूफान के प्रभाव से रांची समेत झारखंड के करीब एक दर्जन जिलों में बारिश हो रही है। तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण हवाई सेवाओं के साथ सड़क यातायात और सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

